बाल बाल बचे प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज



जगदलपुर। छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष एवं बस्तर के सांसद दीपक बैज शनिवार को सड़क हादसे में बाल बाल बच गए। जगदलपुर – रायपुर हाईवे पर श्री बैज के वाहन के साथ दुर्घटना हो गई। दीपक बैज जिस वाहन में सवार थे, उसे उनके ही काफिले के एक अन्य वाहन ने ठोकर मार दी। श्री बैज और अन्य लोग पूरी तरह सुरक्षित हैं।
पिसीसी चीफ दीपक बैज शनिवार को बस्तर से रायपुर के लिए निकले थे। कोंडागांव से पूर्व भूमका नाला के पास सामने आते हुए ट्रक को देखकर उनकी गाड़ी की रफ्तार धीमी हुई, जिसके बाद कोंडागांव की फॉलो गाड़ी ने अनियंत्रित होकर पीसीसी चीफ की गाड़ी को पीछे से ठोकर मार दी। शुक्र है की सामने से आ रहे ट्रक से गाड़ी टकराने से बच गई। इस घटना में किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। ज्ञात हो कि बस्तर सांसद एवं प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज को जेड प्लस श्रेणी की सुरक्षा प्राप्त है। उसके बाद भी सुरक्षा में इतनी बड़ी लापरवाही हुई। श्री बैज के वाहन के साथ हादसा हो जाने की सूचना जैसे ही जगदलपुर और लोहंडीगुड़ा के लोगों को मिली, लोग चिंता में पड़ गए। पूर्व विधायक रेखचंद जैन, शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष सुशील मौर्य व अन्य नेताओं ने दीपक बैज को फोन कर उनका हालचाल पूछा।. लोहंडीगुड़ा स्थित श्री बैज के गृहग्राम में भी सनसनी फैल गई थी। सबकुछ ठीक ठाक होने की जानकारी मिलने के बाद ही लोगों ने राहत की सांस ली।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *