गर्मी आते ही पानी के लिए परेशान होने लगे ग्रामीण, हेंडपम्प खुदवा कर जनप्रतिनिधि ने किया औपचारिकता पूर्ण

छोटे कापसी- गर्मी के सीजन शुरू होते ही ग्रामीणों को पेयजल का संकट उत्पन्न होने लगता हैं जिसे लेकर शासन प्रशासन के जिम्मेदार एवं जनप्रतिनिधि हमेसा सजग रहते हैं मगर कोयलिबेडा ब्लाक के ग्राम पंचायत धर्मपुर के ग्रामीण पीने के पानी की समस्या को लेकर लंम्बे समय से परेशान हैं, ग्रामीण गोपाल सिंग,पिंटू अधिकारी,गणेश बैरागी कैलाश तरफदार ने बतलाया की हमारी पेयजल की ज्वलंतसील समस्या से हम बहुत परेशान है,बहुत मिन्नतो व् ग्राम सभा में बोलने के बाद हमारे पारा में ग्राम पंचायत द्वारा एक नलकूप (हैंडपंप) खनन किया गया मगर उससे पानी नहीं निकलता हैं पंचायत के सरपंच सचिव ने बस औपचारिकता का निर्वहन किया हैं 15 वृत्त आयोग से एक हैंडपंप खनन करवाया मगर उसमे पानी नहीं हैं, नल के बोर्डि जी.आई. मजबूत होती है। मगर पंचायत के मुखिया उसमे टीने की सस्ती बॉडी लगा दिया हैं ग्रामीण किशोर सरकार,विष्णु हालदार,नितेश बैरागी,बिस्वजीत सरकार,प्रसंजित सरकार ने कहा पंचायत के सचिव ने 15 वे वित्तेयोग का दुरूपयोग किया हैं जब नल में पानी नहीं निकलता तब उसकी बेस ढलाई,बोर्डि लगवाने की क्या दरकार था अन्य स्थान का चयन कर पुनः खनन करवा सकते थे हम ग्रामीण काफी दिनों से पीने के पानी के लिए तरस रहे हैं मगर वे नलकूप (हैंडपंप) खनन का पूर्ण मूल्यांकन कर आनन फानन में राशी अहरण करने में जुटे हैं भले हम ग्रामीणों को पीने का पानी मिले या ना मिले हम ग्रामीण शासन प्रशासन से पीने के पानी की व्यवस्था करवाने की मांग करते हैं अगर हमारी समस्य का समाधान नहीं हुआ तो आगे चलकर बहुत परेशानी होगी !

इस संम्बध में वासुदेव सचिव ग्राम पंचायत धर्मपुर ने कहा नल में पाइप लगवाना है, नल को लगभग 120 फीट गहरा खोदा गया हैं जिसमे लगभग एक लाख से अधिक का खर्चा हो चुका हैं, अगर पाइप लगाने से काम नहीं हुआ,तो पंप लगाकर ग्रामीणों की समस्या का समाधान किया जावेगा !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *