विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन सम्पन्न

छोटे कापसी । लोकसभा चुनाव के दृष्टिकोण से अंतागढ़ विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ता सम्मेलन भाजपा पार्टी के द्वारा पखांजूर पुराना बाजार बस स्टेंट में 19 मार्च को रखा गया। जिसमे छ.ग. कृषि मंत्री रामविचार नेताम जी,वन मंत्री केदार कश्यप, लोकसभा प्रदेश संयोजक शिवरतन शर्मा.सांसद मोहन मंडावी,अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी,पूर्व मंत्री प्रेमप्रकाश पांडे,लोकसभा प्रत्याशी एवं पूर्व विधायक भोजराज नाग,पूर्व विधायक मंतूराम पवार,भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाटिया,नपं अध्यक्ष मोनिका साहा,जिला पंचायत सदस्य सुनीता मंडल,अंजली अधिकारी,गौत्तम गोलछा,जंगबधु विस्वास,संजय साहा,मनोज मंडल,स्वतंत्र नामदेव,विधानसभा अंतर्गत सभी छ: मंडलों के अध्यक्ष एवं कार्यकर्ता उपस्थिति रहे। कार्यक्रम में सर्व प्रथम अतिथियों के द्वारा पंडित दीनदयाल उपाध्याय,श्यामाप्रसाद मुखर्जी की छायाचित्र में पूजा अर्चना कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। मंच का संचालन ब्रजेश चौहान ने किया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक विक्रम उसेंडी ने कहा यह भारतीय जनता पार्टी मोदी जी की गारंटी वाली गरीब जनता,किसानों की हितैषी वाली डबल इंजन वाली सरकार है। जिसमे हर किये गए वादों को पूरा करने की गारंटी की भी गारंटी है। कांग्रेस की सरकार ने गरीबों एवं बेरोजगारो को सिर्फ छलने का काम किया है,क्षेत्र में जितने भी विकास कार्य हुवे है भाजपा की सरकार ने ही किये है,चाहे गांव से शहर जोड़ने की सड़क हो,या बिजली 132 केवी लाइन बिजली की समस्या हो ऐसे अनेकों कार्य हमारी सरकार ने किये है और आगे भी निरंतर करते करेंगे।
वन मंत्री केदार कश्यप में कहा कि मैं परलकोट के माटी पुत्र एवं भाजपा के लोक,जनप्रिय नेता असीम राय को नमन करता हूँ,जिन्होंने परलकोट में भाजपा पार्टी को शिखर तक पहुचने का काम किया है। उन्होंने कहा कि परलकोट की जनता की आवाज पूरे दिल्ली तक गूँजती है,पूरे बस्तर संभाग में कृषि क्षेत्र में सबसे आगे कोई क्षेत्र है तो वह परलकोट है। यह से लोगों को खेती किसानी सीखने की जरूरत है। मुझे ग्रामीणों के द्वारा दो आवेदन मिले है पहला कापसी लैम्पस में पैसा लिमिट बढ़ाना एवं एडीएम लगवाना मैं आपको इस मंच से अस्वस्थ करते हूं, की यह मोदी जी की गारंटी वाली सरकार है आपकी मांग जल्द से जल्द पूरी होगी। कृषि मंत्री राम विचार नेताम ने कहा परलकोट की जनता बहुत ही भोलीभाली और सीधी है वह मेहनत पर भरोसा करते है। आप सभी ने जो भरोसा दिखाया है वही भरोसा एक बार फिर से कांकेर के लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग को आर्शीवाद देकर अनेंको मत से विजयी बनाये। लोकसभा प्रत्याशी भोजराज नाग ने परलकोट की जनता को प्रणाम करते हुए आशीर्वाद मंगा और कहा मोदी जी ने इस बार आपके क्षेत्र के बैग को लोकसभा का टिकट दिया है। मुझे आप सभी का आशीर्वाद चाहिए। मंच में असिन सभी वक्ताओं ने बारी बारी से सभा को संबोधित किया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *