भ्रस्टाचार और ईमानदारी का ढोल पीटने वाले भाजपा नेता खुद करने लगे भ्रस्टाचार – विक्रम मंडावी
बीजापुर :- कांग्रेस भवन में आयोजित पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी ने ठेकेदार व भाजपा नेता अजय सिंह पर रपटा निर्माण में खुले आम भ्रस्टाचार करने का आरोप लगाया है।

विधायक विक्रम मंडावी ने आगे कहा की कभी भ्रस्टाचार और ईमानदारी का ढोल पीटने वाले भाजपा नेता आज सरकार बनते ही भ्रस्टाचार करने लग गए हैं। विधायक ने कहा कि 49 लाख कि लागत से ग्राम चिन्नागेलुर तर्रेम मार्ग पर तोयानाला में रपटा एवं एप्रोच रोड निर्माण का कार्य जिला निर्माण समिति द्वारा कराया जा रहा हैं, जिसका ठेका भाजपा नेता व ठेकेदार अजय सिंह को दिया गया हैं। पहली बार क्षेत्र के ग्रामीणों के लिए बन रहे उक्त मार्ग पर घटिया और गुणवत्ताहीन निर्माण कार्य करते हुए ठेकेदार ने भ्रस्टाचार कि भेंट चढ़ा दी हैं। उक्त निर्माण कार्य में ठेकेदार द्वारा मिट्टी कि खुदाई बेस कार्य के लिए एक फिट से भी कम किया गया है, इस नाले पर बारिस के दिनों में पानी बहुत तेजी से बहता है जिससे एप्रोच रोड पानी में ही भी जायेगा। इसी तरह ठेकेदार द्वारा रपटा निर्माण कार्य में उसकी मोटाई को कम करके निर्माण कार्य कराया जा रहा है। इस निर्माण कार्य को लेकर ग्रामीणों कहना हैं कि आजादी के बाद पहली बार तोयानाला में रपटा और एप्रोच रोड का निर्माण का कार्य हो रहा हैं, जिससे ग्रामवासियों को बारिस के दिनों में आने जाने में सुविधा हो सके, किन्तु ठेकेदार के घटिया निर्माण से उम्मीदों पर बानी फिरता नजर आ रहा हैं। उक्त निर्माण कार्य का सभी ग्रामवासी जाँच कराने कि मांग करते हुए ठेकेदार के विरुद्ध कठोर कार्यवाही कि मांग किया हैं।

विधायक मंडावी ने कहा कि सड़क और रपटा निर्माण से संबंधित ग्रामीणों कि शिकायत बेहद गंभीरतापूर्ण है। शासन प्रशासन ग्रामीणों कि मांग को गंभीरता से लेते हुए नियमानुसार निर्माण कार्य कि जाँच कर संबंधित ठेकेदार पर उचित कार्यवाही करे अन्यथा जिला कांग्रेस कमेटी आने वाले समय में निर्माण स्थल पर ही उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगी, जिसकी सारी जिम्मेदारी शासन प्रशासन कि होगी। इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुडियम, जिला कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष लालू राठौर, जिला पंचायत सदस्य नीना रावतिया, नगर पालिका अध्यक्ष बेनहूर रावतिया, जिला महामंत्री जितेंद्र हेमला, प्रदेश महासचिव युवा कांग्रेस मनोज अवलम, पार्षद प्रवीण डोंगरे, बबलू खत्री,बब्बू राठी उपस्थित रहे।
