सस्ती लोकप्रियता हासिल करने अधूरे निर्माण के बावजूद लगा रहे भ्रस्टाचार का आरोप -अजय सिंह
बीजापुर :- क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी द्वारा पत्रवर्ता लेकर ठेकेदार अजय सिंह पर चिन्नागेल्लुर तर्रेम मार्ग पर स्थित तोयानाला पर निर्मित एप्रोच रोड और रपटा पर गुणवत्ताहीन निर्माण करते हुए भ्रस्टाचार करने का आरोप लगाया था। विधायक के उक्त आरोप का पलटवार करते हुए अजय सिंह ने विधायक को विकास विरोधी और नक्सलियों का समर्थक बताया है। अजय सिंह ने आगे कहा कि सस्ती लोकप्रियता हासिल करने विधायक अधूरे निर्माण के बावजूद भ्रस्टाचार का आरोप लगा रहे हैं। चिन्नागेल्लुर से तर्रेम मार्ग पर तोयानाला में रपटा एवं एप्रोच रोड का निर्माण कार्य जिला निर्माण समिति से कराया जा रहा है, यह कार्य 34 लाख का है जिसे विधायक 49 लाख बता रहे हैं।
अजय सिंह ने आगे कहा कि संवेदनशील क्षेत्र होने से सुरक्षा नही मिलने के चलते कार्य रोका गया था। आधी अधूरी जानकारी जूटा कर विधायक बेबुनियाद आरोप लगा रहे हैं। जबकि निर्माण कार्य 80फीसदी बचा हुआ हैं। ग्रामीणों द्वारा शिकायत कि बात भी झूठी है, विधायक जिसे प्रमाण बता रहे हैं वो प्रमाण नही अधूरी जानकारी है। जबकि उनके पास कांग्रेस नेताओं के कारनामो का पूरा लिखा चिटठा है, आचार संहिता हटने के बाद कांग्रेस नेताओं समेत विधायक कार्यकाल में देवगुड़ी से लेकर तमाम कार्यों कि अवश्य जाँच होगी।
