छत्तीसगढ़ भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कोरापुट में किया चुनावी जनसंपर्क



जगदलपुर। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष किरण देव ओड़िशा के 4 दिवसीय चुनावी दौरे के पहले दिन 8 मई को कोरापुट पहुंचे। वहां उन्होंने कोरापुट लोकसभा सीट से भाजपा प्रत्याशी कलीराम मांझी के पक्ष में जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा कार्यकर्ताओं व स्थानीय पदाधिकारियों के साथ बैठक भी की।

प्रदेश भाजपा अध्यक्ष किरण देव ने कहा कि भाजपा के देवतुल्य कार्यकर्ताओं के अथक परिश्रम से भाजपा ओडिशा में विधानसभा तथा लोकसभा चुनाव में अभूतपूर्व प्रदर्शन करेगी। छत्तीसगढ़ भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि देश मोदीजी को तीसरी बार पीएम बनाने को लेकर उत्साहित है। तीन चरणों के मतदान के बाद यह स्पष्ट हो चुका है मतदाताओं के मन में मोदीजी बसते हैं। उन्होंने कहा कि मोदीजी के द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं से देश विकसित भारत बनने की दिशा में आगे बढ़ चुका है। ओडिशा प्रवास के दौरान उन्होंने बुधवार को बालुंकेश्वर महादेव मंदिर के दर्शन किए। उल्लेखनीय है कि छत्तीसगढ़ प्रदेश भाजपा अध्यक्ष 11 मई तक ओडिशा के दौरे पर रहेंगे। कोरापुट के बाद वह रायगड़ा, गुनपुर, जैपुर, कोटपाड़ में बैठकें और स्थानीय कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगे। इस दौरान वह भाजपा नेताओं तथा कार्यकर्ताओं के साथ चुनावी बैठकें करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *