सर्व नाई सेन समाज ने मनाई संत सेन महाराज की जयंती, लिया एकजुता का संकल्प



जगदलपुर। सेन समाज के आराध्य संत शिरोमणि श्री सेन जी महाराज की जयंती जगदलपुर में धूमधाम से मनाई गई। कार्यक्रम में विधायक व छत्तीसगढ़ भाजपा प्रदेशाध्यक्ष किरण देव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। अतिथियों ने संत शिरोमणि सेन जी महाराज की पूजा अर्चना की।
कार्यक्रम में पधारे सभी अतिथियों का पुष्प माला से समाज के सदस्यों ने स्वागत किया। इस अवसर पर विधायक किरण देव ने सेन समाज को भरोसा दिलाया की वह सर्व नाई सेन समाज की साथ खड़े हैं। उन्होंने कहा कि आप सभी कर्मयोगी समाज से आते हैं, निरंतर श्रम करते हैं, और कठिनाई एवं बाधा को पार करते हुए जीविकोपार्जन करते हैं।

इस अवसर पर उन्होंने सेन समाज को संत शिरोमणि सेन जयंती पर बधाई दी। समाज के जिलाध्यक्ष मनोज ठाकुर ने अपने उद्बोधन में संत शिरोमणि सेन जी महाराज के जीवन, उनकी भक्ति से सभी को अवगत कराया। कार्यक्रम में समाज के जिला अध्यक्ष मनोज ठाकुर, प्रदेश कोषाध्यक्ष किशन सेन, प्रदेश सदस्य मुन्नू सेन, संरक्षक राजूराव, भास्कर राव, सियाराम ठाकुर, जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास, सह सचिव गौरीशंकर श्रीवास, लोचन सेन, समाज के प्रमुख सलाहकार राधेश्याम ठाकुर, कोषाध्यक्ष संजय श्रीवास, बबलू श्रीवास, छन्नू भारद्वाज, अपना राव, वसंत राव तथा समाज के और भी लोग शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *