प्रतिबंधित नशीली दवा के साथ दो आरोपी गिरफ्तार, भेजे गए जेल

बीजापुर :- प्रतिबंधित नशीली दवा का अवैध व्यापार कर रहे दो युवकों को बीजापुर पुलिस ने रंगे हाँथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है। पकड़े गए दोनों आरोपियों पर वैधानिक कार्यवाही करते हुए न्यायालय में पेश किया गया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार दिनांक 07.05.2024 को मुखबिर कि सुचना पर तहसीलपारा निवासी कैलाश दुर्गम और रविंद्र परकी अपने मोटरसाईकिल एच एफ सी डी डिलक्स क्रमांक CG-18-J-8913 में नशीली दवा रख कर बिक्री करने के आशय से भैरमगढ़ से बीजापुर कि ओर आने कि सुचना पर बीजापुर स्थित आयुष मेडिकल स्टोर के पास पकड़ा गया। पकड़े गए युवकों के पास से pyeevon spas plus केप्सूल नशीली दवा ट्रामाडोल (prtibndhit विनिर्मित औषधि )पाया गया।

पकड़े गए दोनों युवकों से नशीली दवा रखने व परिवहन करने के संबंध में वैध दस्तावेज पेश करने के लिए नोटिस दिया गया। जवाब में आरोपियों ने उपरोक्त नशीली दवाई रखने व परिवहन करने संबंधित कोई भी वैध दस्तावेज लिखित में नही होना बताया। मौके पर ही उपस्थित गावाहों के समक्ष विधि अनुसार बरामदगी और पंचनामा तैयार कर मौके पर जब्त कर सीलबंद किया गया। बीजापुर कोतवाली में आरोपी दोनों युवकों के खिलाफ NDPS Act कि सुसंगत धाराओं में वैधानिक कार्यवाही किया गया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *