बालोद जिला डी एम एफ फंड की जनसूचना अधिकारी खुले आम उड़ा रही आर टी आई कानून कि धज्जियां।

दल्लीराजहरा :- भाजपा युवा नेता श्याम जायसवाल ने बालोद जिला खनिज संस्थान न्यास (DMFT) के जनसूचना अधिकारी पर बड़ा आरोप लगाते हुवे कहा की जनसूचना अधिकारी लगातार भ्रामक जानकारी देकर लोगो को सूचना के अधिकार अधिनियम से वंचित कर रही है। और बेखौफ आर टी आई कानून की धज्जियां उडा रही है। श्याम जायसवाल ने कहा कि उनके द्वारा सूचना के अधिकार अधिनियम 2005 के तहत बालोद जिला में 4 अलग अलग आवेदन लगाये। गए थे जिसमें 1. जनवरी 2019 से दिसम्बर 2023 तक बालोद जिला खनिज संस्थान न्यास से क्या क्या कार्य कराये गये इसकी वर्ष वार सूची मांगी गई थी। 2.जनवरी 2019 से दिसम्बर 2023 तक बालोद जिला खनिज संस्थान न्यास में कब कब कितनी राशि प्राप्त हुई है। वर्षवार जानकारी मांगी गई 3. जनवरी 2019 से दिसम्बर 2023 तक बालोद जिला खनिज संस्थान न्यास के लेखा कैशबुक की सत्यापित छायाप्रति मांगी गई 4. जनवरी 2019 से दिसम्बर 2023 तक बालोद जिला खनिज संस्थान न्यास की बैठक पंजी मांगी गई। इन सभी जानकारी के बदले जनसूचना अधिकारी द्वारा उनके पास कोई सूची या जानकारी उपलब्ध नही होने के कारण जानकारी नही दिया जा सकता इस प्रकार का गैरजिम्मेदाराना पत्र लिख कर भ्रामक जानकारी दिया गया है। जनसूचना अधिकारी के खिलाफ श्याम जायसवाल ने प्रथम अपील दायर किया है। जिसमे चाही गई जानकारी उपलब्ध कराने के साथ ही जनसूचना अधिकारी के खिलाफ कड़ी कार्यवाही की मांग भी की गई है। अब देखना होगा प्रथम अपीलीय अधिकारी के यहाँ इस मामले का निराकरण होता है। और श्याम जायसवाल को चाही गयी जानकारी मिल पाती है। या उन्हें जिला खनिज से सम्बंधित जानकारी के लिए द्वितीय अपील दायर कर राज्य सूचना आयोग जाना पड़ेगा। श्याम जायसवाल ने आगे कहा कि ऐसा लगता है। जनसूचना अधिकारी खनिज न्यास निधि से सम्बंधित कोई भी जानकारी देना नही चाहती वर्तमान में कई सरकारी अधिकारी अब भी कांग्रेस की पूर्व सरकार के नमक का हक अदा कर रहे। उनके शासन काल मे हुवे भ्रष्टाचार को छुपाना चाहते हैं। इसलिए ही जिमेदार पद पर बैठने के बाद भी इस प्रकार का गैरजिम्मेदाराना पत्र लिख रहे। आर टी आई कानून की धज्जियां उडा रहे। श्याम जायसवाल ने ऐसे अधिकारियों को कड़े शब्दों में चेतावनी देते हुवे कहा है। कि जो भी अधिकारी कॉंग्रेस की भ्रष्टाचार को छुपाने की कोशिश कर रहा उन्हें ध्यान रखना चाहिए कि वर्तमान में छत्तीसगढ़ में विष्णदेव साय की सरकार है। और अब कोई भी भ्रष्टाचारी अधिकारी व नेता बच नही पायेगा। और बालोद जिला खनिज न्यास निधि के भ्रष्टाचार में जो जो लोग शामिल हैं। उन्हें जल्द ही पूर्व कलेक्टर रानू साहू के पास भेजा जायेगा। साथ ही श्याम जायसवाल ने कहा कि बालोद जिला की वर्तमान परिस्थितियों व खनिज न्यास से सम्बंधित समस्त दस्तावेज शिघ्र ही मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय व उपमुख्यमंत्री व बालोद जिला के प्रभारी मंत्री विजय शर्मा तक पहुँचाया जायेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *