ग्यारह इनामी सहित 14 माओवादी हुए गिरफ्तार, 12 माओवादीयों पर था 41 लाख रूपये का ईनाम
बीजापुर :- जिले में चलाये जा रहे माओवादी विरोधी अभियान के दौरान 41 लाख के बारह ग्यारह सहित 14 माओवादीयों को पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल किया है।

एसपी बीजापुर ने बताया की 12 मई 2024 को डीआरजी बीजापुर और थाना गंगालूर की संयुक्त दल माओवादी विरोधी अभियान पर मूतवेंडी -पीड़िया की ओर निकली हुई थी। अभियान में वापसी के दौरान पुलिस पार्टी द्वारा जंगलों में विसफोटक एवं माओवादी प्रचार प्रसार सामग्री के साथ 14 माओवादीयों को पकड़ कर पूछताछ किया गया। पूछताछ किये जाने पर उन्होंने अपना नाम 08 लाख इनामी रेनू कोवासी मिलेट्री कम्पनी नंबर 2 पीपीसीएम, मंगली अवलम गंगालूर एरिया कमेटी एसीएम, 08 लाख इनामी, बिच्चेम उईका गंगालूर कमेटी एसीएम, 05 लाख इनामी, शर्मिला क़ुरसम गंगालूर एरिया कमेटी 05लाख इनामी, लक्ष्मी ताती गंगालूर एरिया कमेटी सदस्य, 05 लाख की इनामी, बबिता हेमलता मिलिट्री कम्पनी नंबर 2 पीएम, 02 लाख का ईनाम, सावित्री पुनेम मिलिट्री कम्पनी नंबर पीएम, 02लाख का ईनाम, मैनु ओयम उर्फ़ लछु डिवीजन टेलर टीम पीएम, 02 लाख ईनाम, पायकी मड़वी मिलिट्री कम्पनी नंबर 02 सदस्य, 02 लाख का ईनाम, टोकली मड़वी गंगालूर एलओएस सदस्य, 01 लाख का ईनाम, संन्नू लेकम DKMS अध्यक्ष पीड़िया, 01 लाख का ईनाम, सहित बिच्चेम कुंजाम मिलिशिया प्लाटून सदस्य (RPC कोरचोली), लखू पुनेम जीआरजी कमांडर (इतावर ), पांडू मुचाकी, भूमकाल मिलिशिया डिप्टी कमांडर पीड़िया शामिल है।
पकड़े गए माओवादी मिलिट्री कम्पनी नंबर 02एवं गंगालूर एरिया कमेटी के अंतर्गत सक्रिय होकर कार्यरत थे। पकड़े गए माओवादीयों से बारीकी से पूछ ताछ कर मार्ग में IED प्लांट करने के लिए छुपाये गए 04नग टिफिन बम, o2 नग कुकर बम, डेटॉनेटर, कारटेक्स वायर, जिलेटीन स्टिक एवं प्रतिबंधित भाकपा माओवादी संगठन के प्रचार प्रसार की सामग्री, गैंती, फेवड़ा, सब्बल, पटाखा बरामद किया गाया। माओवादीयों द्वारा पुलिस पार्टी को बढ़ा नुकसान पहुंचाने की नियत से पीड़िया -मूतवेंडी मार्ग पर IED प्लांट करने की योजना थी। पकड़े गए माओवादीयों के विरुद्ध थाना गंगालूर में वैधानिक कार्यवाही उपरांत न्यायिक रिमांड पर न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।
