फर्जी है पीडिया एनकाउंटर, आत्मसमर्पित नक्सलियों के सहारे हो रही है आदिवासियों की निर्मम हत्या -मनीष कुंजाम


सीपीआई नेता कमलेश झाड़ी ने कहा जंगल में नही हुई मुठभेड़ गांव में ही वनोपज इक्कठे कर रहे आदिवासी आम जनता को घेर कर किया गया निर्मम हत्या जिसमें गूंगे बहरे और नाबालिग भी हैं शामिल । यह घटना दर्दनाक और बेहद निंदनीय दोषियों पर हो कड़ी कार्यवाही

बीजापुर :- पूर्व विधायक व आदिवासी महासभा के अध्यक्ष मनीष कुंजाम ने पत्रकार वार्ता को सम्बोधित करते हुए पीड़िया एनकाउंटर को फर्जी बताते हुए आत्मसमर्पित माओवादीयों के इशारे पर इस नरसंहार की घटना को अंजाम देने का आरोप लगाया. वहीं मनीष कुंजाम ने इस घटना कि न्यायिक जाँच कि भी मांग कि है।

बता दें कि 15 मई की सुबह सीपीआई की टीम पीडिया जाने के लिए 12बजे बीजापुर से रवाना हुईं जिसमे सीपीआई नेता मनीष कुंजाम समेत सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी व अन्य 15 सदस्य मौजुद रहे रास्ते में कई कठिनाइयों का सामना करते पहाड़ी रास्ते से टीम दोपहर 3बजे पीडिया पहुंची जहां मनीष कुंजाम के आने की ख़बर सुनकर पहले से ही ग्रामीण हज़ारों को संख्या में मौजुद रहे।।

जब वहां के ग्रामीणों ने मनीष कुंजाम को बताया कि हम तेंदू

पत्ता वनोपज इक्कठे कर रहे थे तभी पुलिस ने चारों तरफ़ से घेरा और एक जगह लेजाकर गोली मारा गया कइयों ने गुहार लगाई की हमे मत मारिए फिर भी पुलिस ने एक नही सुनी सबकी निर्मम तरीके से हत्या कर दी।
ताजुब की बात यह है कि उसमे एक घूंघा भी है अवलम सन्नू जो बोल, सुन नही सकता वहा पत्थर पर बैठा था उसे भी पुलिस ने गोली मारी जिसके चार बच्चे भी हैं।
दूसरा मोटू अवलम जो नाबालिग है उम्र 16बर्ष
तीसरा ओयम भीमा जो पेड़ पर चढ़ा था उसे वहीं गोली मारा गया
ऐसे करके बारी बारी से सभी को मौत के घाट उतारा गया और एक नाबालिग जिसके पैर में तीन गोली लगी है वह घायल है। जिसे अभी तक कोई इलाज नही मिल पाया है।
वहीं देखने वाली बात यह है कि जब महिलाएं ऐसे करने से माना करने की बात कही तो उन्हे डंडों और लात घुसे से मारा गया।
इस सारी घटनाक्रम का मुआयना करने के बाद मनीष कुंजाम ने कहा कि ये जो हो रहा है सब आत्मसर्पित नक्सलियों के द्वारा किया जा रहा है। ये पुलिस बनने के लायक भी नहीं हैं और इन्हें बंदूक थमाया जा रहा है। जब ये नक्सली संगठन में थे तब भी निर्दोषों को मारा अब भी मर रहे हैं।
वहीं आज सीपीआई नेता मनीष कुंजाम और जांच दल बीजापुर वापस लौट कर एक प्रेस वार्ता ली जिसमें उन्होने इस घटाना की न्यायिक जांच और दोषियों पर कड़ी कार्यवाही की मांग की इस दौरान, सीपीआई नेता कमलेश झाड़ी, भीमसेन मंडावी मंजू कवासी, जितेंद्र सोरी, महेश कुंजाम, राजेश नाग, जेम्स कुडियम, राजू तेलाम, मंगू तेलाम, आयतू तेलाम, कमल आदि कई सीपीआई कार्यकर्त्ता मौजुद रहे।।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *