विधायक विक्रम मंडावी ने किया ग्राम धनगोल का दौरा, ग्रामीणों ने रखी पुलिया बनाने की मांग
बीजापुर :- विगत दिनों सोशल मीडिया में भोपालपटनम के ग्राम धनगोल में ग्रामीणों द्वारा ताड वृक्षों से पुलिया बनाने का मामला वायरल हो रहा था जिसे संज्ञान में लेकर बुधवार को बीजापुर के विधायक विक्रम मंडावी भोपालपटनम के धनगोल गांव के दौरे पर रहे और विधायक विक्रम मंडावी ने ग्रामीणों से मुलाक़ात कर उनकी समस्याओं को सुना इस दौरान ग्रामीणों ने विधायक विक्रम मंडावी से गांव में एक पुलिया निर्माण किए जाने की मांग रखी जिसे विधायक विक्रम मंडावी ने ग्राम धनगोल में पुलिया किए जाने को लेकर जिले के अधिकारियों से फ़ोन पर चर्चा की और प्रशासन से जलद से जल्द पुलिया निर्माण के कार्य को प्रारंभ करने की अपील की है। इस पुलिया के बनने से धनगोल गांव के आसपास के लोगों को आने जाने में सुविधा होगी।

