पचास छात्रों के लिए एक मात्र शिक्षक, कैसे होगा छात्रों के भविष्य के साथ न्याय

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। बड़े कापसी संकुल अंतर्गत शासकीय प्राथमिक शाला पीवी 122 में दो सालों से एक ही शिक्षक के भरोसे। कक्षा पहली से पांचवी तक लगभग 50 के आसपास छात्र-छात्राएं हैं लेकिन हेडमास्टर को छोड़ और कोई शिक्षक नहींं हैं। प्रधानपाठक धर्मसिंह भास्कर ने बताया कि दो साल से सनो सलाम शिक्षिका को कांकेर विकासखंड कोदागांव प्राथमिक शाला में तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश द्वारा अटैच किया गया है। जिसके चलते यह पद रिक्त होते हुए भी रिक्त नही है। प्रशासन द्वारा प्रतिवर्ष जानकारी मांगने पर हमेशा लिखकर दिया जाता है कि हमारे विद्यालय में शिक्षक नही हैं। मगर ध्यान नही दिया जाता। मंत्रलाय के आदेश अनुसार सभी अटैच (संलग्न) शिक्षक अपने मूल पदस्थ स्कूलों में वापस आ गए है सिर्फ सनो सलाम को छोड़कर। कारण समझ से परे है। शाला प्रबंधन समिति द्वारा शिक्षक की मांग की गई,परंतु आज दिनांक तक मांग को पूरा न कर अनदेखा किया जा रहा है। अभिभावकों ने कहा की शिक्षक की कमी के चलते छात्र छात्राओं की पढाई प्रभावित हो रही है। और कहा कि कोयलीबेड़ा बीईओ के द्वारा हमारी मांग पूरी न कर चायपानी लेकर कर शिक्षिका सनो सलाम का वेतन यही से बनाया जा रहा। जबकि हमारे गांव की स्कूल में शिक्षक की व्यवस्था करनी थी। ग्रामीणों ने बताया कि सनो सलाम को रिलीफ करने के लिए बी ई ओ कोयलीबेड़ा के द्वारा बहुत दवाब दिया गया कहा जिला शिक्षा अधिकारी का आदेश है। जल्दी रिलीप करो नही तो उच्च अधिकारी के आदेश न मानने पर तुम पर कार्यवाही होगी। ग्रामीण,शाला प्रबंधन समिति के सदस्यों ने मना भी किया था,परंतु हेडमास्टर कार्यवाही के डर से शिक्षिका सनो सलाम को रिलीफ कर दिया। अभिभावकों ने कहा कि जल्द ही हमारी मांग पूरी कर शिक्षक की नियुक्ति की जावे एवं अगर सनो सलाम शिक्षका पीवी 122 अपने मूल स्कूल में आती है तो ठीक है नही तो उनकी वेतन रोका जाए। अन्यथा हम सब मिलकर स्कूल में ताला जड़ कर जिला कलेक्टर से मांग करते हुए,सम्बंधित शिक्षा अधिकारियों पर कार्यवाही की मांग करेंगे।

इस संबंध पर प्रेमनगर ग्रापं सरपंच रमेन मंडल ने कहा कि संकुल समन्वयक विनोद पाठक एवं बीईओ कोयलीबेड़ा को मोखिक तौर पर कई बार निवेदन किया गया,बीईओ के द्वारा ध्यान नही दिया जा रहा। हम सब ग्रामीण मिलकर जल्द ही कलेक्टर जनदर्शन में आवेदन प्रस्तुत करेंगे।

इस संबंध पर बड़े कापसी संकुल समन्वयक विनोद पाठक ने बतलाया कि तत्कालीन जिला शिक्षा अधिकारी के आदेश पर शिक्षका को रिलीफ किया गया था,बीईओ कोयलीबेड़ा को जानकारी दे दी गई है। उच्च अधिकारी के आदेश का इंतजार है।

इस संबंध पर कोयलीबेड़ा खंड शिक्षा अधिकारी केजुराम सिन्हा ने बताया मुझे इस विषय पर आवेदन प्राप्त नही हुआ,अगर ग्रामीण आवेदन प्रस्तुत करते है तो मैं जिला शिक्षा अधिकारी से वापस करवाने की मांग करूंगा।
मेरे द्वारा आदेश जारी कर दिया गया है कि जितने भी अटैच शिक्षक,शिक्षका है वहा अपने मूल स्थान पर पहुँच कर ब्लॉक कार्यालय को अवगत करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *