नगर पालिका क्षेत्र में जन समस्या निवारण पखवाड़ा का शुभारम्भ

बीजापुर – जन समस्या निवारण पखवाडा का आयोजन जिला मुख्यालय के नगर पालिका क्षेत्र के अंतर्गत वार्ड क्रमांक सात शान्तिनगर मे रविवार के नगर पालिका परिषद ने शुभारंभ किया।

जन समस्या निवारण पखवाड़ा का आयोजन नगर पालिका क्षेत्र मे दिनांक 27/7/24 से 10/8/24 तक किया जाएगा । जिसका शुभारंभ नगर पालिका अध्यक्ष बेनूर रावतीय, पार्षद नन्द किशोर राना,पार्षद घासी राम नाग, पार्षद संजय गुप्ता पार्षद पुरोषोत्तम सल्लूर, मुख्य पालन अधिकारी पाल दास ने शांति नगर के प्राथमिक शाला के प्रागण मे किया गया।
मुख्य रूप से जन समस्या निवारण मे नल-कलेक्शन, राशन कार्ड, राष्ट्रीय परिवार सहायता, वृद्धवस्था पेशन, जन्म-मृत्यु प्रणाम पत्र, भवन निर्माण अनुप्ति यां, राजस्व वसूली तथा सं पत्तीकर, अनापत्ति प्रमाण पत्र, नामांतरण रोजगार के प्रकरण तथा कई विविध छोटे छोटे कार्य किया जाएगा।
पार्षद नन्द किशोर राना ने बताया की जन समस्या निवारण पखवाडा 27तारीख से 10अगस्त तक सभी वार्ड मे शिविर आयोजित होगा,रविवार के आयोजित शिविर मे बहुत अधिक वार्ड मांग और समस्या बताया जिसमे कुल आवेदन 144 प्रप्ता हुआ,शेष आवेदन दूसरे दिन शिविर मे लेने की बात कही
जन समस्या निवारण से शिविर के दौरान वार्ड वासियो के साथ नगर पालिका के कर्मचारी भुनेश्वर मांझी, भलसाय, सुनील कुरसम, नगरवासी मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *