बांग्लादेश में हिंदूओ का नरसंहार बंद करने पखांजूर में निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति छत्तीसगढ़ एवं सर्व हिन्दू समाज ने निकाली रैली,

छोटे कापसी। बांग्लादेश में हो रहे हिंदुओ पर अत्याचार के विरोध में आज पूरा परलकोट बंद कर पखांजूर पुराना बाजार स्टेडियम में विशाल जनसभा का आयोजन कर,रैली का आयोजन किया,विरोध में जनसैलाब के रूप में लगभग 30 हजार से अधिक परलकोट क्षेत्र के बंगबंधु के साथ सर्व हिंदू समाज के लोग मौजूद हुए।

कार्यक्रम में अतिथि के रूप में सांसद भोज राज नाग,विधायक,पूर्व विधायक मंतुराम पवार,रूपसिंग पोटाई एवं लक्ष्मण मंडावी भी मंच पे पहुचे ! कार्यक्रम का शुभारंभ निखिल भारत बंगाली समन्वय समिति छत्तीसगढ़ के पूर्व अध्यक्ष एवं क्षेत्र के जन लोकप्रिय नेता स्वर्गीय असीम राय के छायाचित्र पर पुष्प-माल्या अर्पित कर मंचासीन अतिथि एवं सभा में मौजूद नागरिकों को बंगीय रीतिरिवाज से चंदन तिलक,लाल गमछा देकर किया गया। कार्यक्रम को संम्बोधन कर निखील भारत बंगाली समन्वय समिति के छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष मनोज मंडल ने कहा की अब समय आ गया कि हिंदू समाज हो एकजुट, बांग्लादेश में हो रहे नरसंहार का विरोध किया और हिंदू समाज को एकजुट होकर जागृत होने का संदेश दिया। उन्होंने सनातन संस्कृति और हिंदू समाज की रक्षा के लिए आह्वान किया। साथ ही बांग्लादेश में हो रहे अमानवीय अत्याचार के खिलाफ एकजुट होकर अपनी आवाज उठाई। और मंच से निवेदन करते हुए सभी पुरुष,माता बहनों बांग्लादेशि हिंदुओ की सुरक्षा की मांग भारत सरकार से की। जनसभा उपरांत
रैली का आयोजन कर बांग्लादेश में हिंदुओं पर हो रहे अमानवीय अत्याचार
(हमलों) नरसंहार के खिलाफ विरोध रैली प्रदर्शन कर हिंदुओं के नरसंहार और दलितों पर हो रहे अत्याचार के खिलाफ नारे लगाए। रैली में शामिल लोगों ने “बांग्लादेश हिंदुओं का नरसंहार बंद करो!” और “बांग्लादेश में हिंदुओं पर अत्याचार बंद करो!” जैसे नारों के साथ अपनी मांगें पखांजूर अनुविभागीय अधिकारी के माध्यम से महामहिम राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौपें ! इस कार्यक्रम में आयोजक समिति श्री रवि गोसाई,श्रीमती मोनिका साहा, श्यामल मंडल,सुकलाल सरकार,सुकुमार विस्वास,बुद्धदेव सरकार,अभिजीत भटाचार्य,शंकर सरकार,मिहिर राय,संदीप सरकार,आनंद सरकार,बबलू सरकार,मनमथ मंडल,जतन विस्वास,इंद्रोजीत विस्वास,नारायण साना,चित्तरंजन मंडल,रतन राय,फनी भूषण साहा,जगदीश विस्वास असित सरकार,दिलीप बाइन,शेखर मंडल,असीत सरकार ने सभा को संबोधित किया। इस अवसर पर परलकोट क्षेत्र के समस्त ग्रामीणजनों एवं माता,बहने समेत अन्य राज्य के बगीया समाज के गणमान्य नागरिकगण उपस्तिथ थे !

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *