कापसी पंचायत के काम में उपसरपंच पति के दखल से वार्ड पंच परेशान,CEO को दिया आवेदन
छोटे कापसी – कोयलीबेड़ा ब्लॉक के अंतर्गत ग्राम पंचायत छोटे कापसी के उपसरपंच पति के दखलंदाजी के खिलाफ वार्ड पंचों ने खोला मोर्चा दिया है, जिसकी शिकायत कापसी पंचायत वार्ड पंचों ने जनपद सीईओ से की गई। ज्ञात हो कि ग्राम पंचायत छोटे कापसी में उपसरपंच सहित 13 वार्ड पंच है। जिसमे 12 वार्ड पंचों ने 08 दिसंबर को जनपद कार्यालय जा कर उपसरपंच सरिता दत्ता पति पिंकू दत्ता के खिलाफ पंचायत में दखलंदाजी से परेशान वार्ड पंचो ने शिकायत करते हुए जनपद सी.ई.ओ से कहा कि उपसरपंच पंचायत की बैठक में अक्सर नही आती है उनका पति पिंकू दत्ता कर पंचायत के कामों में दखल देते है। आप से अनुरोध है ग्राम पंचायत के कामों में दखल देने वाले उपसरपंच पति पर रोक लगाते हुए कार्यवाही की जाए।

इस संबंध पर वार्ड पंच विद्या नामदेव,संजय तारम,सुशीला,वीसाइन भदौरिया,राजकुमारी,रामगोपाल यादव,नमिता,अनिरुध वर्मन,प्रतिमा नाग,गोबिंद दास, सीमा देवनाथ,रबेल सलाम ने बतलाया कि उपसरपंच पति से हम सब पंच त्रस्त है हमारी मांग है उपसरपंच पति पिंकू दत्ता पंचायत के कामों में दखलंदाजी ना करे। इस संबंध पर जनपद पंचायत सीईओ कोयलीबेड़ा आशीष डे ने बतलाया कि ग्राम पंचायत छोटेकापसी उपसरपंच पति पिंकू दत्ता के खिलाफ शिकायत पत्र प्राप्त हुआ है। आवेदन का परीक्षण कर आगे की कार्यवाही की जायेगी।
