“तेल चोरी करने वाला चढा पुलिस के हत्थे”

कवर्धा,,,8 दिसंबर को प्रार्थी रोहित श्रीवास पिता ललित कुमार श्रीवास उम्र 31 साल साकिन वार्ड नं 11 मठपारा कवर्धा थाना सिटी कोतवाली के द्वारा थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि लक्ष्मीनारायण मंदिर में भंडारा हेतु रखे 01 टीन तेल किमती 2150 / रूपये को आरोपी प्रशांत चौबे चोरी कर ले गया है, कि रिपोर्ट पर थाना कवर्धा में अपराध क्रमांक 965/2021 धारा 457,380 भा.द.वि. पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। विवेचना के दौरान आरोपी प्रशांत चौबे पिता नंदकुमार चोबे उम्र 26 साल साकिन वार्ड नं 11 मठपारा कवर्धा को आज दिनांक 08.11.2021 गिरफ्तार कर ज्यूडिशियल रिमाण्ड में भेजा गया है। इस कार्यवाही में थाना प्रभारी निरी. मुकेश सोम के कुशल नेतृत्व में थाना टीम से सउनि नरेन्द्र सिंह, का सराहनीय योगदान रहा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *