खण्ड शिक्षा अधिकारी और लेखपाल को हटाने शिक्षक मोर्चा 5सितंबर से करेगी अनिश्चित कालीन धरना प्रदर्शन
छोटे कापसी। शिक्षक मोर्चा कोयलीबेड़ा के द्वारा विकाशखण्ड कोयलीबेड़ा खण्ड शिक्षा अधिकारी एवं लेखापाल को हटाने के लिए 05 सितंबर से अनिश्चितकालीन धरना एवं प्रदर्शन करने के लिए कलेक्टर के नाम एसडीएम पखांजूर को ज्ञापन सौपा।

ज्ञात हो कि एरियर्स भुगतान में अनिमियता के कारण बीईओ एवं लेखपाल हटाओ कार्यालय बचाओ नारा के साथ शिक्षक मोर्चा विकासखंड कोयलीबेड़ा के शिक्षक ने अपना आंदोलन पिछली कांग्रेस सरकार के कार्यकाल में प्रारंभ किया था, इसके समर्थन में भाजपा के वर्तमान विधायक विक्रम देव उसेंडी,वर्तमान सांसद भोजराज नाग,नगर पंचायत अंतागढ़ अध्यक्ष राधेलाल नाग भी अपने-अपने समर्थन के साथ शिक्षक मोर्चा के बैनर तले बी ई ओ केजूराम सिन्हा को हटाने समर्थन दिया था स्थिति को देखते हुए तत्कालीन विधायक अपने दल बल के साथ शिक्षक मोर्चा आंदोलन कार्यस्थल पहुंचकर आंदोलन कर रहे शिक्षक मोर्चा के पद अधिकारी को जूस पिलाकर आंदोलन समाप्त किया था और उनके द्वारा कहा गया था की 15 दिन के भीतर बीईओ केजू राम सिंहा को हटा दिया जाएगा परंतु उनके कार्यकाल खत्म हो गया पर आज तक कोयलीबेड़ा शिक्षको की ज्वलंत सील समस्या का समाधान पिछली कांग्रेस सरकार के लगभग 12 महीने बीत जाने के बाद भी अभी तक बीईओ केजू राम सिंह को कोई नहीं हटाया। सरकार बदल गई है मगर अब तक शिक्षकों की मांग पूरा नहीं हो रहा है और न ही उनका एरियर्स जमा हुआ है जमा के नाम से गोल माल जबाब दिया जा रहा। असीत मंडल ब्लॉक अध्यक्ष संयुक्त शिक्षक संघ,गणेश दास ब्लॉक अध्यक्ष शालेय संघ,बलविंदर कोर ब्लॉक अध्यक्ष नवीन संघ,बबलू शील ब्लॉक अध्यक्ष छत्तीसगढ़ शिक्षक संघ कोयलीबेड़ा के द्वारा दिए गए आवेदन में उलेख है कि हमारे द्वारा दिये गए पिछले आवेदन क्रमांक 073 में की गई मांगो के प्रति प्रशासन तनिक भी गंभीर नही है। अन्यथा आज तक खंड शिक्षा कार्यालय में पदस्थ दागी खंड शिक्षा अधिकारी एवं लेखपाल तथा स्थापना शाखा बाबू पर कार्यवाही की गई होती। परन्तु प्रशासन कोयलीबेड़ा शिक्षक समुदाय के धैर्य की परीक्षा ले रहा है। नाराज हो कर शिक्षक संघ ने 05 सितंबर 2024 से अनिश्चितकालीन धरना प्रदशर्न करने के लिए आवेदन प्रस्तुत किया है।
