10 दिसम्बर को होगी राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक
बीजापुर :- कलेक्टर राजेन्द्र कुमार कटारा की अध्यक्षता में 10 दिसम्बर को प्रातः 11 बजे कलेक्टोरेट के सभाकक्ष में राजस्व अधिकारियों की समीक्षा बैठक आहूत की गयी है। बैठक में नामांतरण बटवारा, सीमांकन, डायवर्सन आदि राजस्व प्रकरणों के निराकरण स्थिति सहित राजस्व पुस्तक परिपत्र 6-4 के प्रकरणों, जनसुविधा केन्द्रों की सेवाओं, 7500 वर्ग फीट भूमि आबंटन-व्यवस्थापन, राजीव गांधी आश्रय योजनांतर्गत पट्टा प्रदाय, राजीव गांधी ग्रामीण भूमिहीन कृषि मजदूर न्याय योजना, वनाधिकार मान्यता पत्र प्रदाय, ऑनलाईन नामांतरण एवं बंटवारा, मसाहती एवं असर्वेक्षित ग्रामों के सर्वेक्षण, शासकीय एवं सार्वजनिक भूमि में अतिक्रमण हटाने, आरआरसी वसूली, प्रधानमंत्री फसल बीमा योजनान्तर्गत फसल कटाई प्रयोग, समर्थन मूल्य पर धान खरीदी ईत्यादि की बिन्दुवॉर समीक्षा की जावेगी। बैठक में सभी एसडीएम, तहसीलदार और राजस्व एवं भू-अभिलेख के अन्य अधिकारियों को अद्यतन जानकारी के साथ उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।
