डेढ़ किलोमीटर पैदल चल कर विधायक पहुंचे हांफर्सी गांव, ग्रामीणों ने किया स्वागत
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। ग्राम पंचायत ढोरकट्टा के आश्रित ग्राम हानफर्सी में एक दिवसीय अपने दौरे के दौरान जनसंपर्क करने पहुचे क्षेत्रीय अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी एवं नंप अध्यक्ष पखांजूर मोनिका साहा। विधायक पड़ोसी जिला मानपुर सीतागांव,हालांजुर होते हुए डेढ़ किलोमीटर पैदल चल कर वनांचल क्षेत्र के ग्राम हांफर्सी पहुँचे,गांव में पहली बार पहुचा अंतागढ़ विधायक एवं जनप्रतिनिधियो को देख गांव के माता बहनों ने अतिथियों का किया भव्य स्वागत।

ग्रामीण नेबस्ती में पहुचे विधायक के लिए जन चौपाल का आयोजन किया,ग्रामीणों ने सामुदायिक भवन,सांस्कृतिक भवन एवं गांव पहुँच मार्ग बनवाने की मांग की है। जन चौपले के मंच से ग्रामीणों ने ज्ञापन (आवेदन) देकर ग्राम पंचायत ढोरकट्टा सचिव को हटाने की मांग के साथ अपनी सबसे ज्वलनशील समस्या गांव तक पहुचेने के लिए रास्ता (मार्ग),सामुदायिक,सांस्कृतिक भवन के अभाव में बस्ती के निवासियों को कोई भी सामाजिक धार्मिक आदि आयोजन करने में परेशानी का सामना करना पड़ता है। इसलिए क्षेत्र में विधायक कोष से राशि स्वीकृत कर सामुदायिक भवन बनाने की मांग की है।
ग्रामीण की मांग पर विधायक विक्रम उसेंडी तत्काल मंच से ही 10 लाख का सामुदायिक एवं 05 लाख का सांस्कृतिक भवन बनवाने की घोषण कर दी,अपने संबोधन में विक्रम उसेंडी ने कहा कि भाजपा की सरकार का नारे है सबका साथ सबका विकास,मोदी जी की गारंटी है। आप सभी ने मुझे जिस विस्वास से चुना है,मैं हमेशा आप सभी क्षेत्रवासियों की सेवा में तत्पर हूं और रहूंगा। भाजपा की सरकार में हर गांव को विकास की मुख्यधारा से जोड़ने का काम किया जा रहा है, जल्द ही ग्रामीणों की अन्य मांगों को पूरा किया जाएगा। कार्यक्रम के दौरान गांव के एक बच्चे का नामकरण कर बच्चे को उज्ज्वल भविष्य की कामना कर आशीर्वाद दिया। इस अवसर पर नंप अध्यक्ष पखांजूर मोनिका साहा,निज सचिव मुकेश वाजपेयी सहित भाजपा कार्यकर्ता एवं ग्रामीण मौजूद रहे।
