छ्ग शालेय शिक्षक संघ ने सौंपा माननीय मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन डी ए सहित चौदह सूत्रीय माँग पूरी नही होने पर देंगे 17 दिसंबर को राजधानी मे धरना
बीजापुर :- छ्ग शालेय शिक्षक संघ के प्रांतीय अध्यक्ष विरेन्द्र दुबे से मिले निर्देश अनुसार आज पूरे प्रदेश के जिलों मे छ्ग शालेय शिक्षक संघ द्दारा अपनी चौदह सूत्रीय माँगों को लेकर दिनाँक 08.12.21 को जिला प्रशासन के माघ्यम से ज्ञापन सौंपा गया।बीजपुर जिले मे जिलाघ्यक्ष प्रहलाद जैन व जिला सचिव कैलाश रामटेके के नेतृत्व मे माननीय मुख्यमंत्री के नाम डिप्टी कलेक्टर मनोज बंजारे को ज्ञापन सौंपा गया। छ्ग शालेय शिक्षक संघ के जिला सचिव कैलाश रामटेके ने विज्ञप्ति जारी कर बताया है कि उनकी माँगो मे प्रमुख रुप से प्रथम नियुक्ति तिथि से वरिष्ठता,पदोन्नति,क्रमोन्नति वा समयमान वेतन दिया जावे,वेतन विसंगति,लंबित चौदह प्रतिशत मँहगाई भत्ता,पंचायत शिक्षकों की अनुकंपा नियुक्ति,सातवें वेतन अनुरूप गृहभाड़ा भत्ता,/वेटेज, पुरानी पेंशन,स्थानांतरण,लंबित एरीयर्श राशि,सहित अन्य माँगे शामिल हैं।संगठन ने सूचित किया है कि संगठन वार्ता की पहल का स्वागत करेगा कितुं 15 दिसंबर तक माँगों की पूर्ति एवं समस्याओं के समाधान की पहल नही होने की स्थिति मे 17 दिसंबर को राजधानी मे धरना -प्रर्दशन एवं आंदोलन किया जावेगा। संगठन को आशा ही नही वरन् पूर्ण विश्वास है कि सरकार समस्त विषयों पर अविलंब समाधानमूलक निर्णय लेगी।
प्रतिनिधि मंडल मे के जी तिवारी,रुद्रप्रताप झाड़ी,अरुन सिंह,बलराम बघेल,विनोद कश्यप,विजय चापड़ी ,जोगेन्द्र राठौर,अजय देवांगन शामिल थे।
