विधायक विक्रम शाह मंडावी ने भोपालपटनम में किया डोर टू डोर जनसम्पर्क

बीजापुर :- गुरुवार को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी ने नगर पंचायत भोपालपटनम के विभिन्न वार्डों में डोर टू डोर जनसम्पर्क कर कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट माँगा, इससे पहले विक्रम शाह मंडावी ने पिछले दो दिन नगर पंचायत भैरमगढ़ के पंद्रह वार्डों में डोर टू डोर जनसम्पर्क किया और नगर पंचायत भैरमगढ़ के मतदाताओं से कांग्रेस प्रत्याशियों के पक्ष में वोट देने की अपील किया । नगर पंचायत भोपालपटनम में डोर टू डोर जनसम्पर्क के दौरान छत्तीसगढ़ कांग्रेस के प्रदेश सचिव एवं बीजापुर के बूथ प्रभारी सत्तार अली, ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर, ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण बोर्ड के सदस्य एवं ज़िला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी, ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, ज़िला पंचायत सदस्य एवं सदस्य बस्तर विकास प्राधिकरण की सदस्य नीना रावतिया उद्दे, ज़िला पंचायत सदस्य सरिता चापा, सांसद प्रतिनिधि वेणुगोपाल राजू, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष कामेश्वर राव गौतम, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य सुरेंद्र चापा, जनपद अध्यक्ष निर्मला मरपल्ली, अनिता तेलम, नगरपालिका बीजापुर के उपाध्यक्ष पुरुषोत्तम सल्लूर, ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार, सुनील उद्दे, ज़िला महामंत्री टी॰ गोवर्धन राव, राजू पिल्ले, ब्लॉक कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष रमेश पामभोई, अश्वनी अल्लेम, विरेंद्र सिंह ठाकुर के अलावा बड़ी संख्या में नगर के कांग्रेसी कार्यकर्ता साथ थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *