कोंटा के बाद अब परलकोट में पत्रकारों को झुठे मामले में फंसाने का प्रयास

छोटे कापसी(राजदीप शर्मा):- बस्तर में लगातार पत्रकारों को झूठे मामले में फंसाने का प्रयास किया जा रहा है। पूर्व में कोंटा में चार पत्रकारों के खिलाफ झूठे मामले बनाकर फंसाया गया था और अब परलकोट क्षेत्र के दो पत्रकारों के खिलाफ क़ृषि आदान संघ के अध्यक्ष ने अनर्गल आरोप लगाते हुए केस बनाने आवेदन दिए जाने का मामला प्रकाश में आया है। इस मामले को लेकर परलकोट पत्रकार संघ के प्रतिनिधिमंडल ने पत्रकारों की सुरक्षा को लेकर संघ के अध्यक्ष/सदस्यों के नेतृत्व में अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी से मुलाकात की और ज्ञापन सौंपा। क्षेत्रीय विधायक ने पत्रकारों की सुरक्षा के साथ उनका उत्पीड़न न किए जाने का आश्वासन दिया। साथ ही कहा पत्रकार देश का चौथा स्तम्भ एवं समाज का दर्पण है। जो हम तक हर वो जनहित से जुटी खबर पहुचाते है। उंनके साथ गलत होने नही दिया जाएगा।

पत्रकारों द्वारा दिए गए ज्ञापन में कहा गया है कि कथित कृषि आदान संघ के अध्यक्ष के द्वारा परलकोट के दो पत्रकरो के खिलाफ पखांजूर थाने में झूठा मनगड़ंत मामला दर्ज करने का आवेदन दिया गया है । आपको बता दे कि लगातार अन्य राज्यों से नकली खाद ला कर परलकोट के भोलेभाले किसानों को ठगने का काम खाद विक्रेता के द्वारा अधिक मुनाफा कमाने के चक्कर किया जा रहा है। इसके ऐवज में पखांजूर पुलिस को नकली खाद के सरगना (सफ्लाई करने वाले) चार आरोपियों को राजस्थान से गिरफ्तार कर बढ़ी सफलता हासिल करने में कामियबी मिली है, जो जग जाहिर है। किंतु अगर परलकोट में नकली खाद बिक्री होने का समाचार कोई भी पत्रकार चलता है, तो वह पत्रकारों के खिलाफ फर्जी शिकायतें करते हैं। ऐसी ही एक घटना विगत दिनों हुई है। नकली खाद बिक्री का समाचार जब प्रकाशित हुआ तो नकली खाद बिक्री करने वाले की सांठ-गांठ से आदान कृषि संघ के अध्यक्ष ने पत्रकार के खिलाफ झूठी शिकायत की। जिसमें पत्रकरो पर विज्ञापन के नाम पर पैसा वसूली का आरोप लगाया गया है,जबकि पत्रकरो ने कहा विज्ञापन के लिए उन्होंने स्वयं मुलाकर कर 15 अगस्त, रक्षबन्धन एवं अन्य त्योहारों के लिए विज्ञापन दिया गया है।

पत्रकारों ने मुख्यमंत्री, गृहमंत्री, क्षेत्रीय विधायक विक्रम उसेंडी एवं थाना प्रभारी पखांजूर को ज्ञापन सौप कर पत्रकारों की सुरक्षा एवं शिकायतों की जांच कराने की मांग किया है । साथ ही उन भ्रष्ट अधिकारी की भी जांच की जाए जिनका गठजोड़ से परलकोट क्षेत्र में नकली खाद बिक्री करवाया जा रहा है,उनके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाए। पत्रकारों ने विधायक को यह भी बताया कि एक साजिश के तहत फर्जी शिकायतें कर रहे हैं।जिसके चलते परलकोट क्षेत्र के ज़मीनी स्तर के पत्रकार बंधु निराश एवं आघात है। इस अवसर पर नपं अध्यक्ष पखांजूर मोनिका साहा सहित पत्रकारगण उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *