नाले के तेज भाव में बही नगर पंचायत अध्यक्ष नाग की बोलेरो वाहन, पेड़ के सहारे बचाई जान

छोटे कापसी। पखांजूर कोयलीबेड़ा मार्ग पर ग्राम परतापुर से पहले महला गांव के पास नाले में आज एक बड़ा हादसा होते बाल बाल बचा। इसमें अंतागढ़ नगर पंचायत के अध्यक्ष और भाजपा नेता राधेलाल नाग की बोलेरो वाहन महला नाला के तेज बहाव में बह गई। नपं अध्यक्ष अंतागढ़ से पखांजूर की ओर अपने ड्राइवर के साथ आ रहे थे। नदी का जल स्तर अचानक बढ़ने से बाढ़ के हालात बन गए। राधेलाल नाग का वाहन पानी के तेज बहाव की चपेट में आ गया और राधेलाल नाग अपने बोलेरो के साथ बहने लगे बहता देख अपनी सूझबूझ से नपं अध्यक्ष गाड़ी से बाहर निकलकर पेड़ की डाल पकड़कर ऊपर चढ़ गया। बाढ़ में बह जाने की खबर मिलते ही पूरा शासन प्रशासन राजनीति गलियारों में अफरा तफरी मच गई। पखांजूर,परतापुर पुलिस एवं बीएसएफ ने बचाव अभियान शुरु किया। जिसके बाद राधेलाल नाग को रेस्क्यू टीम की लाइन बना कर एक लंबी रस्सी के सहारे रेस्क्यू कर सुरक्षित बाहन निकाला गया।

खुद को बचाने के लिए पेड़ पर चढ़े नाग

नगर पंचायत अध्यक्ष राधेलाल नाग की गाड़ी जब पानी के तेज बहाव में बहने लगी। तब खुद को बचाने के लिए राधेलाल नाग और उनके साथी पेड़ पर चढ़ गए। पुलिस प्रशासन ने उन्हें सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। खबर मिलते ही अंतागढ़ विधायक विक्रम उसेंडी,पूर्व विधायक मंतुराम पवार,नपं पखांजूर अध्यक्ष मोनिका साहा,भाजपा कार्यकर्ता सहित आसपास के लोग मौके पर पहुंचे थे। एडिशनल एसपी प्रशांत शुक्ला,एसडीओपी रवि कुमार कुजूर,परतापुर थाना प्रभारी के नेतृत्व में रेस्क्यू टीम ने पुलिस और बीएसएफ के जवानों तथा स्थानीय ग्रामीणों की मदद से राधेलाल नाग सहित ड्राइवर का सफल रेस्क्यू किया है। साथ ही विक्रम उसेंडी ने सभी से अपील की है कि सड़क या पुल,पुलिया के ऊपर पानी हो तो वाहन न पार करें,क्योंकि जीवन अमूल्य है ये ध्यान रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *