राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। पीवी 07 छोटे कापसी में गणेश चतुर्थी बड़े ही धूमधाम से मनाई जा रही है। वहीं छोटे कापसी पीवी 7 में सात सितंबर शनिवार से गणेश उत्सव की धूम शुरू हो चुकी है। यह गणेश उत्सव हर साल की भांति 11 दिन का होगा।

कापसी पीवी 07 के युवाओं एवं माता बहनों द्वारा गणपति मूर्ति की स्थापना की गई है। आयोजन समिति के द्वारा रोजना विभिन्न कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है। आज वार्ड नं.01 कापसी की रामायण महिलामंडली के द्वारा रामायण कथा पाठ कर भजन कीर्तन किया गया।

आयोजन समिति ने बताया कि रोजना आरती के बाद प्रसाद तैयार कर गणपति को भोग लगाकर श्रद्धालुओं में बांटा जाता है। गणेश महोत्सव में सुबह-शाम बड़ी आरती का आयोजन किया जाता है। आरती में पीवी 07 के साथ बाजार वासी एवं श्रद्धालुगण शामिल होते है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *