गणेश पूजा के उपलक्ष में पीवी 07 में सासंस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन

राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। गणेश पूजा के उपलक्ष्य में दिनांक 17/9/24 मंगलवार कि शाम सार्वजनिक गणेशोत्सव समिति कापसी पारा पीवी 07 (ब्रह्मचारी पारा) में आयोजित समिति के सौजन्य से एक बहुत ही खास सांस्कृतिक,रंगारंग कार्यक्रम का भव्य आयोजन किया गया। कलाकारों की रंगारंग प्रस्तुति ने सभी दर्शकों का मनमोह लिया।जिसमें परलकोट के सत्यहरि लोक संस्कृति सेवा समिति के विशेष पदाधिकारीगण एवं बहुसंख्यक कलाकारों द्वारा, प्रोग्राम में चार चांद लगाया गया। विशेष उल्लेखनीय,लोकसंगीत क्षेत्र के सुप्रसिद्ध वरिष्ठ गायक तारक चन्द्र सरकार,सुनील हालदार ने मंच का शोभा बड़ाया। साथ ही कापसी क्षेत्र के काफी सारे बुद्धिजीवी एवं प्रबुद्ध गुणीजनों ने अहम भूमिका निभाते हुए, अनुष्ठान को महिमा मंडित किया। जिसमें ग्राम प्रमुख मोहन मल्लिक,मनमथ मंडल,प्रकाश दास,मलय दास,नृपेन सरकार,नृपेंद्र हालदार आदि का सराहनीय योगदान रहा। प्रोग्राम के जरिए आपसी भाईचारा,प्रेम सौहार्दता का संदेश समाज को दिया गया। और अपनी संस्कृति,धर्म,राष्ट्र कि रक्षा के लिए पुरजोर अपील किया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *