एनएच 63 पर विभाग की लापरवाही से लगातार हो रही दुर्घटनायें -बसंत राव ताटी
भोपालपटनम :- एनएच 63 पर बीजापुर से मद्देड़ के बिच पिछले कुछ दिनों से दुर्घटनाये काफ़ी बढ़ गई है, इन दुर्घटनाओं के पीछे विभाग की लापरवाही और उदासीनता मुख्य कारण बना हुआ है। इस मार्ग पर मोदकपाल और संगमपल्ली के पास अत्यधिक मोड़ होने की वजह से लगातार दुर्घटनाओं में इजाफा होने लगा है। जिला पंचायत सदस्य बसंत ताटी ने सड़क पर हो रहे दुर्घटनाओं के पीछे विभाग की लापरवाही को बताया है।
जिला पंचायत सदस्य बसंत राव ताटी ने आगे कहा कि जगदलपुर निजामाबाद राष्ट्रीय राजमार्ग 63 में बीजापुर से मद्देड के बीच मोदकपाल नाला एवं पोटाकेबिन संगमपल्ली के पास बने अंधा मोड़ पर लगातार हो रही दुर्घटनाओं से लोगों में काफी आक्रोश है इस मोड़ पर भारी वाहनों के साथ-साथ चार पहिया एवं दोपहिया वाहनों के दुर्घटनाग्रस्त होने से अब तक कई लोगों की मौते हुई है इसके बावजूद भी संबंधित विभाग द्वारा इस अंधा मोड़ के सुधार की ओर कोई ध्यान नहीं दिया जा रहा है। ताटी ने राष्ट्रीय राजमार्ग विभाग के अधिकारियों पर घोर लापरवाही का आरोप लगाते हुए लगातार हो रही इन दुर्घटनाओं के लिए संबंधित विभाग को जिम्मेदार ठहराया है ताटी ने तत्काल इस अंधा मोड़ का सुधार कराकर लोगों को राहत दिलाने की मांग की है।
