गाँधी जयंती के अवसर पर रविंद्र नाथ सरकार ने परिजनों के साथ अस्पताल में मरीजों को किया फल वितरण
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। राष्ट्रपितामहात्मा गांधी की जयंती के उपलक्ष्य पर सरकारी मदर्स चाईल्ड अस्पताल पखांजूर में भर्ती मरीजों को सेवानिवृत्त शासकीय अधिकारी एवं आशीर्वाद लॉज के मालिक रवींद्र नाथ सरकार अपने परिजनों के साथ फल का वितरित किए गए। यहां पर कोयलीबेड़ा बीएमओ दिलीप सिन्हा,जनप्रतिनिधियों सहित कई लोग मौजूद थे। इस उपलक्ष्य पर रवींद्र नाथ ने सभी मरीजों के स्वस्थ हाल चाल जानते हुए जल्द ही स्वस्थ होने की कामना कर कहा कि गांधी जयंती मनाने का मुख्य उद्देश्य महात्मा गांधी के आदर्शों और मूल्यों को याद करना के साथ ही उनके जीवन के सिद्धांतों को अपनाना है। गांधी जी ने अपने जीवन में सत्य, अहिंसा और सेवा के सिद्धांतों को अपनाया था और इन्हीं सिद्धांतों के माध्यम से उन्होंने भारत को स्वतंत्रता दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई थी आज हम उन्हे याद कर उनके आदर्शो और सिद्धांतो को अपने जीवन में लाने का संकल्प ले ।
