शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में गाँधी जयंती के अवसर पर किया गया स्वछता कार्यक्रम का आयोजन
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। गांधी जयंती के उपलक्ष्य पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय माटोली की ओर से 2024 स्वच्छता अभियान कार्यक्रम का आयोजन किया गया। प्रभारी खंड शिक्षा अधिकारी कोयलीबेड़ा देव कुमारी सील की अध्यक्षता में कार्यक्रम किया गया। इसमें स्थानीय विधायक विक्रम उसेंडी बतौर मुख्यातिथि उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शिक्षक,भाजपा नेता,कार्यकर्ता,एनसीसी छात्र और छात्राओं सहित ग्रामीणजनों ने हिस्सा लिया। इस दौरान विद्यार्थियों ने शहरवासियों और लोगों से खुले में कूड़ा न फेंकने की अपील की। मुख्यातिथि ने जन मानस से अनुरोध किया कि स्वच्छता के प्रति हर जन अपना दायित्व समझे और कूड़ा इधर-उधर न फेंककर,गीला और सूखा कूडा अलग-अलग कर स्वच्छता साथी को ही दें। साथ ही अपने आसपास साफ सफाई रखे। विधायक अपने कार्यकर्ताओं के साथ स्कूल परिसर एवं अन्य कई सरकारी एवं गैर सरकारी संस्थानों,चौक चौराहों में सफाई की। इस अवसर पर भाजपा जिलाध्यक्ष सतीश लाठिया,नंप अध्यक्ष पखांजूर मोनिका साहा,पार्षद बबलू सरकार,युवा मोर्चा अध्यक्ष शंकर सरकार,स्वपन तरफदार,किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष शिवानंद मंडल,अनुकूल मंडल,मंडल उपाध्यक्ष बाबला मैत्र,किशोर हालदार,जिला युवा मोर्चा मंत्री अजय हवलदार,जितेश मुखर्जी,सुकांत विश्वास,मिथुन गाईन,अमित बोस,परिमल दत्ता, कार्तिक मंडल,सुखदेव राय सुजीत मंडल,रंजीत बाछार रणजीत सिंह,माटोली स्कूल के प्राचार्य,शाला प्रबंधन समिति अध्यक्ष श्यामू तिवारी समस्त विद्यार्थीगण सहित भारतीय जनता पार्टी के समस्त क्षेत्रीय कार्यकर्ता पदाधिकारी सहित ग्रामीणजन उपस्थित रहे।
भारतीय जनता पार्टी की ओर से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्म जयंती के उपलक्ष्य में पूरे देश भर में 17 सितंबर से 02 अक्तूबर तक सरकार के दिशा-निर्देशों पर स्वच्छता पखवाड़ा चलाया।
स्वच्छता अभियान के तहत नंप अध्यक्ष मोनिका साहा के नेतृत्व में नंप पखांजूर में विभिन्न स्थानों पर साफ सफाई की गई।
