लापरवाही:पित्तेभोडिया में लगभग डेढ़ साल पहले ठेकेदार ने ‘नल-जल’ की शुरुआत तो की, पर योजना पूरी करना ही भूल गया
राजदीप शर्मा
छोटे कापसी। पित्तेभोडिया में जल जीवन मिशन के तहत सौलर आधारित लघुजल प्रदाय योजना से ग्राम पित्तेभोडिया में अनुमानित लागत 24.19 लाख ठेकेदार राव कंस्ट्रक्शन के द्वारा नल-जल योजना के द्वारा काम किया जा रहा है। जो लगभग दो साल से अधूरा पड़ा हुआ है। ग्रामीण रोजना नल और ठेकेदार का रास्ता देखते है। पर दोनों में से कोई भी नही आता। ग्रामीणों ने बताया कि लगभग डेढ़ साल पहले आननफानन में पाइप लाइन तो बिछा दी। घरों में नल पेलेटफार्म भी बनवाया,परंतु टंकी लगवा भूल गया। ग्रामीणों ने कहा कि ठेकेदार ठेके लेकर लोकल लोगों को पेटी में देकर काम करवाता है। लोकल लोगों बिना अनुभव के घटिया निर्माण कर काम को अंजाम दे रहे है। जिसका खमियाजा ग्रामीणों को भुगतना पड़ता है।
सरकार की महत्वाकांक्षी हर घर नल जल योजना का लाभ पित्तेभोडिया पंचायत के ग्रामीणों के लिए आज भी एक सपना साबित हो रही है। लाखों रुपए खर्च करने के बावजूद ग्रामीणों को शुद्ध पेयजल नसीब नहीं हो रहा है। वहीं, कई गांव में जब से पानी टंकी का निर्माण हुआ है तबसे ग्रामीण शुद्ध पेयजल की आस लगाए बैठे हैं। लेकिन ठेकेदारों एवं सरकारी कर्मियों की मनमानी से अब तक यह योजना धरातल पर नहीं आई है। लगभग पूरे पंचायत का यही हाल है। ग्रामीणों रासो बाई गावड़े,रुकमणी गांवड़े,मानो गावड़े,सितया बाई गावड़े ने बताया कि ठेकेदार के आदमी का कहना है कि अभी पानी की आपूर्ति नहीं होगी। शिकायत जहां करना है करें। ऐसे में हमलोग क्या करें। समझ में नहीं आता। ग्रामीण सुकलु राम पोटाई,चेतूराम तुलवी,गोटी राम पोटाई ने बताया गांव में संबंधित ठेकेदार के आदमी द्वारा बोरिंग में लगे समरसेबल को भी खोलकर रख दिया हम जब बोले कि क्यों खोल दिये तो बोला जब टंकी बेठाऊगा तब लगा दूंगा तब तक हम पानी के लिए क्या करे आप लोग दूसरे नल से पानी की व्यवस्था कर लो जब तक टंकी बन नही जाती। ग्रामीण ठेकेदार की मनमानी से परेशान है। ग्रामीण सुरेश कुमार,रूपजिग गावड़े,लालू राम बोगा बोलते है विभाग का कोई भी अधिकारी नही आता हम किसको शिकायत करें समझ नही आता। जिसके चलते हमेसा पानी नहीं आने की समस्या बनी रहती है। शादी विवाहों में पानी के लिए बहुत भाग दौड़ करनी पड़ती है।
इस संबंध पर लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के अंतागढ़ एसडीओ बीआर दरबारे ने बतलाया कि बोर को ठेकेदार नही खोल सकता,ग्रामीण गलत बोल रहे होंगे। ठेकेदार से बात कर जल्दी काम शुरू करवाने कहा जाएंगे।
