बोलेरो की टक्कर से बीएसपी कर्मी मृत, एक की हालत गंभीर
दल्ली राजहरा। नगर के दास चौक के पास कच्चे माइंस की बोलेरो गाड़ी क्रमांक सीजी 10 एनबी 7871 से राजहरा क्वारी से माइंस ऑफिस में कागज छोड़ने आई थी। कागज छोड़कर वापस जाते समय मोटर साइकिल सवार बीएसपी कर्मी को टक्कर मार दी। जिससे बीएसपी कर्मी की मौके पर मौत हो गई।बीएसपी कर्मी का नाम जगत राम ठाकुर बताया जा रहा है। वहीं एक स्कूटी सवार घायल हो गया है जिसे बीएसपी अस्पताल लाया गया जहां से उसे सेक्टर 9 रेफर किया जा गया है। घायल का नाम उत्तम कोठारी बताया जा रहा है। मौके पर पुलिस पहुंचकर आगे की कार्रवाई कर रही है
More Stories
प्रदेश सह संयोजक नियुक्त किए गए डिगेश्वर साहू और सुरेश साहू
दल्ली राजहरा। छग प्रदेश साहू संघ के प्रदेश अध्यक्ष डॉक्टर निरेंद्र साहू, अधिकारी कर्मचारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक बीसी साहू...
कमिश्नर के आदेश को ठेंगा दिखा रहे हैं एसडीएम और तहसीलदार
दल्ली राजहरा। जमीन सीमांकन के एक मामले में स्थानीय तहसीलदार द्वारा संभाग आयुक्त के आदेश का खुलेआम उल्लंघन किया जा...
पीड़ित पक्ष को ही धमका रहे हैं एसडीएम, अवैध कब्जा न हटाकर शिकायतकर्ता के मकान पर बुलडोजर चलाने की धमकी
दल्ली राजहरा। सुशासन सरकार में प्रशासनिक अधिकारी अब इस कदर बेलगाम हो गए हैं कि वे व्यवसायियों को उनका मामला...
आपसी खींचतान में पिस रही है राजहरा की जनता
दल्लीराजहरा। नगर में सत्ता परिवर्तन के बाद जिस तेजी से विकास की उम्मीद जनता ने की थी, आज करीब डेढ़...
नजूल भूमि पर नपा कर्मचारी ने किया खेल, एसडीएम ने जड़ दिया ताला; आम आदमी परेशान
दल्ली राजहरा। नगर के आशा टॉकीज की भूमि को लेकर उपजी व्यवसायिक प्रतिद्वंदिता में प्रशासन के हस्तक्षेप ने एक आम...
सड़कों पर मवेशियों का जमघट, लाखों रुपए का काऊ कैचर बेकार
दल्ली राजहरा। नगर पालिका परिषद दल्ली राजहरा की लापरवाही का जीता-जागता उदाहरण शहर की सड़कों पर देखने को मिल रहा...
