नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2021
जाबो कार्यक्रम के तहत भैरमगढ़ कालेज के छात्र-छात्राओं ने निकाली मतदाता जागरूकता रैली

रंगोली- चित्रकला के माध्यम से मतदाताओं को दिया संदेश

बीजापुर :- नगरीय निकाय आम निर्वाचन 2021 के तहत मतदाताओं को मतदान करने के लिए अभिप्रेरित करने के उद्देश्य से जाबो कार्यक्रम के अंतर्गत शासकीय महाविद्यालय भैरमगढ़ के छात्र-छात्राओं ने मतदाता जागरूकता रैली निकाली और मतदाताओं को अपने मताधिकार का प्रयोग करने प्रोत्साहित किया। इस दौरान छात्र-छात्राओं ने नगर के विभिन्न वार्डों में मतदाता जागरूकता रैली कर नारे- स्लोगन के जरिये मतदाताओं से मतदान करने की अपील किया। वहीं रंगोली एवं चित्रकला के माध्यम से मतदाताओं को मतदान करने संदेश दिया। इस दौरान सीएमओ नगर पंचायत के एस चौहान, कॉलेज के प्राध्यापक तथा नगर पंचायत के कर्मचारी भी मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *