ग्रामीणों के बुलावे पर अतिसंवेदनशील उसपरी पहुंचे विधायक मंडावी, पेड़ की छाँव में चौपाल लगा सुनी ग्रामीणों की समस्या
बीजापुर :- भैरमगढ़ तहसील के अतिसंवेदनशील क्षेत्र बिरियाभूमि, उसपरी सहित नदी पार अबूझमाड़ से लगे लगभग पंद्रह गांव के ग्रामीणों ने क्षेत्रीय विधायक विक्रम मंडावी को अपनी समस्याओं से अवगत करवाने बुलावा भेजा। ग्रामीणों के बुलावे पर विधायक विक्रम मंडावी बुधवार 23 अक्टूबर 2024 को दोपहिया वाहन से उसपरी पहुंच कर वहाँ उपस्थित सैकड़ों ग्रामीणों की समस्याओं को गंभीरता से सुन कर जल्द पूरा करने का आश्वासन दीया।


विधायक बनने के बाद पहली बार अतिसंवेदनशील क्षेत्र उसपरी पहुंचे विधायक ने एक पेड़ की छाँव में चौपाल लगा कर बारी बारी से पंद्रह गाँवो के ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। ग्रामीणों की प्रमुख मांग उसपरी में लगने वाले साप्ताहिक बाजार पिछले सात आठ माह से बंद है जिसे पुनः प्रारम्भ करने की मांग के साथ नदी पार के गाँवो में स्कुल, आंगनबाड़ी और स्वास्थ्य केंद्र खोलने की मांग भी रखा। ग्रामीणों की मांग पर विधायक विक्रम मंडावी ने प्रशासन से चर्चा कर साप्ताहिक बाजार को प्रारम्भ करवाने का आश्वासन दीया साथ ही नियमानुसार अन्य मुलभुत सुविधाओं के लिए पूरी तरह प्रयास करते हुए ग्रामीणों की मांगों को पूरा करने की बात कही। इस दौरान क्षेत्र के सरपंच, पटेल सहित सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण महिलाये और पुरुष उपस्थित रहे।
