क़ाबिज़ भूमि पर मालिकाना हक़ दिया जाएगा- राजमन बेंजाम
भोपालपटनम नगर के सर्वांगीण विकास के लिए काम करेगी हमारी सिटी सरकार- लालू राठौर
बीजापुर :- शनिवार को भोपालपटनम में चित्रकोट विधान सभा के विधायक राजमन बेंजाम, प्रदेश कांग्रेस के महामंत्री एवं भोपालपटनम नगरपंचायत चुनाव प्रभारी यशवर्धन राव , ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर ने भोपालपटनम में प्रेस वार्ता कर नगर पंचायत भोपालपटनम के सर्वांगीण विकास का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि आगामी 20 दिसम्बर को नगर पंचायत भोपालपटनम के लिए मतदान होने जा रहा है नगर के मतदाताओं ने कांग्रेस पार्टी को भारी से भारी मतों से विजयी बनाने का संकल्प ले लिया है। और आगामी 23 दिसम्बर को भोपालपटनम नगर में कांग्रेस की सिटी सरकार बनाने जा रही है। प्रेस वार्ता को सम्बोधित करते हुए राजमनबेंजाम ने कहा कि भोपालपटनम नगर में नई सरकार बनने के बाद हमारी प्रतिबद्धताओं में प्रमुख रूप से सभी पात्र व्यक्तियों को आवासीय भूमि का पट्टा प्रदाय कर पट्टाधारी व्यक्तियों के क़ाबिज़ संलग्न अतिरिक्त भूमि का व्यवस्थापन किया जाएगा और आबादी भूमि पर क़ाबिज़ लोगों को मालिकाना हक़ दिया जाएगा, भोपालपटनम नगर के सभी लोगों को भवन अनुज्ञा का सरलीकरण कर भवन अनुज्ञा की ऑनलाइन स्वीकृति प्रदाय किया, भोपालपटनम नगर के सम्पत्ति को फ़्री-होल्ड करने की कार्यवाही की जाएगी, पूर्व में दिए गए पट्टों का आधिपत्य के आधार पर व्यवस्थापन रियायती दरों पर किया जाएगा, सभी को राशन कार्ड प्रदाय किया जाएगा, नगर में मेडिकल मोबाइल यूनिट की व्यवस्था कर घर पहुँच स्वास्थ्य सेवा दिया जाएगा साथ ही डायग्नोस्टिक एवं सर्व सुविधा युक्त पैथोलोजी सेवा सेंटर के अलावा धन्वन्तरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का विस्तार किया जाएगा व नागरिकों के उचित देखभाल हेतु स्वास्थ्य कार्ड प्रदाय किया जाएगा। अपने प्रेस वार्ता में राजमन बेंजाम, यशवर्धन राव एवं लालू राठौर ने आगे कहा कि भोपालपटनम के शत-प्रतिशत घरों में शुद्ध पानी के कनेक्शनों की व्यवस्था जिससे नगर वासियों को रोज़ाना टेंकर वाले पानी से मुक्ति मिलेगी, नगर के हर वार्ड में छोटे छोटे चिल्ड्रन पार्क व ओपन जिम की स्थापना अनिवार्य रूप से किया जाएगा, सामुदायिक भवन, स्वावलंबी योजना के अंतर्गत दुकानों व स्मार्ट गुमटी बेरोज़गारों को कम दरों पर दिया जाएगा साथ महिला सशक्तिकरण को मजदूत करते हुए महिला समृद्धि बाज़ार का विस्तार किया जाएगा, फुटकर व्यापारियों व ठेले खोमचे वालों को वेंडर पोलिसी के तहत लाइसेन्स दिया जाएगा जिससे वे निर्बाद रूप से व्यापार कर सकेंगे। राजमम बेंजाम, यशवर्धन राव और लालू राठौर ने आगे कहा कि भोपालपटनम नगर के प्रत्येक सड़क, प्रत्येक गाली व मोहल्लों में बिजली के खम्भे स्ट्रीट लाइट लगा प्रकाश की समुचित व्यवस्था किया जाएगा, नगर पंचायत भोपालपटनम के चिन्हित स्थलों में “पिंक़-टॉयलेट” की स्थापना किया जाएगा, भोपालपटनम के नगरीय क्षेत्र के शासकीय शालाओं को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ उन्नयन किया जाएगा, स्वरोज़गार को बढ़ावा देने स्थानीय सामानों का विक्रय करने एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने नगरपंचायत भोपालपटनम में सी-मार्ट की स्थापना किया जाएगा राज्य प्रवर्तित योजनाओं के महत्वपूर्ण कार्यों जैसे मुक्तिधाम, क़ब्रिस्तान, शहर सौंदर्यकरण, भोपालपटनम नगर के दोनो तालाबों का सौंदर्यकरण, गार्डन इत्यादि का अधिकाधिक विकास किया जाएगा।
ज़िला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष लालू राठौर ने भाजपा और पूर्व विधायक महेश गागड़ा पर आरोप लगाते हुए कहा कि जिस तरह से बीते शुक्रवार की रात पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ मारपीट किया है वह बेहद शर्मनाक और निंदनीय है पूर्व मंत्री महेश गागड़ा का यह कृत्य उनकी बौखलाहट और खीज को दर्शाता है जिसका स्वास्थ्य लोकतंत्र में कोई स्थान नहीं है इसके पूर्व के चुनावों में भी उन्होंने ऐसे कृत्य किया है।”
प्रेस वार्ता के दौरान ज़िला पंचायत उपाध्यक्ष कमलेश कारम, ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के प्रवक्ता ज्योति कुमार, प्रवीण उद्दे, मीडिया प्रभारी राजेश जैन, पूर्व ज़िला पंचायत सदस्य सुरेंद्र चापा के अलावा अन्य कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
