इंद्रावती नदी से भैरमगढ़ नगर वासियों को मिलेगा शुद्द पीने का पानी और क़ाबिज़ भूमि का पट्टा- विक्रम शाह मंडावी

बीजापुर :- शनिवार को बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी ने नगर पंचायत भैरमगढ़ के सर्वांगीण विकास का घोषणा पत्र जारी करते हुए कहा कि नगर पंचायत भैरमगढ़ के लोगों को आने वाले दिनों में इंद्रावती नदी से पीने का शुद्द पानी की आपूर्ति करने के साथ ही साथ क़ाबिज़ भूमि का पट्टा दिया जाएगा। उन्होंने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि आगामी 23 दिसम्बर को भैरमगढ़ नगर में कांग्रेस की सिटी सरकार बनाने जा रही है। भैरमगढ़ नगर में नई सरकार बनने के बाद हमारी प्रतिबद्धताओं में प्रमुख रूप से सभी पात्र व्यक्तियों को आवासीय भूमि का पट्टा प्रदाय कर पट्टाधारी व्यक्तियों के क़ाबिज़ संलग्न अतिरिक्त भूमि का व्यवस्थापन किया जाएगा और आबादी भूमि पर क़ाबिज़ लोगों को मालिकाना हक़ दिया जाएगा, भोपालपटनम नगर के सभी लोगों को भवन अनुज्ञा का सरलीकरण कर भवन अनुज्ञा की ऑनलाइन स्वीकृति प्रदाय किया जाएगा, भोपालपटनम नगर के सम्पत्ति को फ़्री-होल्ड करने की कार्यवाही की जाएगी, पूर्व में दिए गए पट्टों का आधिपत्य के आधार पर व्यवस्थापन रियायती दरों पर किया जाएगा, सभी को राशन कार्ड प्रदाय किया जाएगा, नगर में मेडिकल मोबाइल यूनिट की व्यवस्था कर घर पहुँच स्वास्थ्य सेवा दिया जाएगा साथ ही डायग्नोस्टिक एवं सर्व सुविधा युक्त पैथोलोजी सेवा सेंटर के अलावा धन्वन्तरि जेनेरिक मेडिकल स्टोर का विस्तार किया जाएगा व नागरिकों के उचित देखभाल हेतु स्वास्थ्य कार्ड प्रदाय किया जाएगा। अपने विज्ञप्ति में विक्रम शाह मंडावी ने आगे कहा कि भैरमगढ़ के शत-प्रतिशत घरों में शुद्ध पानी के कनेक्शनों की व्यवस्था जिससे नगर वासियों को रोज़ाना टेंकर वाले पानी से मुक्ति मिलेगी, नगर के हर वार्ड में छोटे छोटे चिल्ड्रन पार्क व ओपन जिम की स्थापना अनिवार्य रूप से किया जाएगा, सामुदायिक भवन, स्वावलंबी योजना के अंतर्गत दुकानों व स्मार्ट गुमटी बेरोज़गारों को कम दरों पर दिया जाएगा साथ महिला सशक्तिकरण को मजदूत करते हुए महिला समृद्धि बाज़ार का विस्तार किया जाएगा, फुटकर व्यापारियों व ठेले खोमचे वालों को वेंडर पोलिसी के तहत लाइसेन्स दिया जाएगा जिससे वे निर्बाद रूप से व्यापार कर सकेंगे। उन्होंने अपने विज्ञप्ति में आगे कहा कि भैरमगढ़ नगर के प्रत्येक सड़क, प्रत्येक गाली व मोहल्लों में बिजली के खम्भे स्ट्रीट लाइट लगाकर प्रकाश की समुचित व्यवस्था किया जाएगा, नगर पंचायत भैरमगढ़ के चिन्हित स्थलों में “पिंक़-टॉयलेट” की स्थापना किया जाएगा, भैरमगढ़ के नगरीय क्षेत्र के शासकीय शालाओं को अत्याधुनिक सुविधाओं के साथ उन्नयन किया जाएगा, स्वरोज़गार को बढ़ावा देने स्थानीय सामानों का विक्रय करने एवं महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने नगरपंचायत भैरमगढ़ में सी-मार्ट की स्थापना किया जाएगा राज्य प्रवर्तित योजनाओं के महत्वपूर्ण कार्यों जैसे मुक्तिधाम, क़ब्रिस्तान, शहर सौंदर्यकरण, भोपालपटनम नगर के दोनो तालाबों का सौंदर्यकरण, गार्डन इत्यादि का अधिकाधिक विकास किया जाएगा। अपनी प्राथमिकताओं को बताते हुए उन्होंने आगे कहा कि तालाब का सौंदर्यकरण, गवाररास तक सड़क निर्माण, बस स्टैंड चौक थाना के पास हाई मास्क लाइट की स्थापना, केदारबंद तालाब का गहरीकरण व मेड का चौड़ीकरण, भैरमगढ़ के समस्त नगरीय क्षेत्र में इंद्रावती नदी से शुद्ध पेयजल की समुचित व्यवस्था करने, भैरमगढ़ नगर में सर्वसुविधायुक्त पेट्रोल पंप की स्थापना, भैरमगढ़ नगर बाजार के पास अत्याधुनिक सुविधाओं से लैस सुलभ शौचालयों का निर्माण, समस्त वार्डो में समाजिक भवन एवं समिदायिक भवनों का निर्माणों व बाउंड्रीवॉल का निर्माण के अलावा नगर पंचायत भैरमगढ़ के सर्वांगीण विकास एवं सौन्द्रीयकरण को आगे बढ़ाते हुए नगर के समस्त वार्डो के सभी सड़को, चौक चौराओ में बिजली के खम्बे लगाने के साथ साथ प्राथमिकता के साथ स्ट्रीट लाइट लगाया जायेगा जिससे प्रकाश की समुचित व्यवस्था होगी ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *