ब्रेकिंग :- नगर पंचायत भोपालपटनम में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, सभी15 वार्डो में कांग्रेस प्रत्यासियो ने की जीत दर्ज, कांग्रेसियों में जश्न का माहौल

भोपालपटनम ;- भोपालपटनम नगर पंचायत चुनाव में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है । नगर पंचायत के सभी 15 वार्डो में कांग्रेस के प्रत्यासियो ने जीत दर्ज किया है । वही भाजपा ने अपना खाता भी नही खोल पाया ।

भोपालपटनम नगर पंचायत में पहली बार कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा को चारों खाने चित कर दिया है । इस ऐतिहासिक जीत से कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है । कांग्रेस के जिला अध्यक्ष लालू राठौर ने इस जीत को भोपालपटनम की जनता की जीत बताते हुए सभी नगर वासियो को आभार जताया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *