भोपालपटनम और भैरमगढ़ में भाजपा का सूपड़ा साफ,भैरमगढ़ में पूर्व वनमंत्री नही बचा पाए अपना वार्ड
भोपालपटनम व भैरमगढ़ दोनो नगर पंचायत हुई कांग्रेसमय
भोपालपटनम में कांग्रेस की ऐतिहासिक जीत, कांग्रेसियों में जश्न का माहौल, विधायक ने जताया मतदाताओं का आभार
बीजापुर:-जिले के दोनों नगर पंचायत चुनाव के नतीजे आ गए है,भोपालपटनम नगर पंचायत में कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज किया है । नगर पंचायत के सभी 15 वार्डो में कांग्रेस के प्रत्यासियो ने जीत दर्ज किया है । वही भाजपा अपना खाता भी नही खोल पाई ।वंही भैरमगढ़ में भी 15वार्डो में से 10 में कांग्रेस ने जीत दर्ज की है,यंहा देखने वाली बात ये है कि जिस वार्ड में भाजपा के पूर्व वनमंत्री निवास करते है,उस वार्ड को भी भाजपा नही बचा पाई, यंहा पर भी हार का सामना करना पड़ा,
भोपालपटनम नगर पंचायत में पहली बार कांग्रेस ने ऐतिहासिक जीत दर्ज करते हुए प्रमुख विपक्षी पार्टी भाजपा को चारों खाने चित कर दिया है । इस ऐतिहासिक जीत से कांग्रेसियों में जश्न का माहौल है । कांग्रेस के जिला अध्यक्ष लालू राठौर ने इस जीत को भोपालपटनम व भैरमगढ़ की जनता की जीत बताते हुए सभी नगर वासियो का आभार जताया ।

विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने मतदाताओं का आभार –
बस्तर विकास प्राधिकरण उपाध्यक्ष व क्षेत्रीय विधायक विक्रम शाह मण्डावी ने दोनों नगर पंचायत में कांग्रेस के जीत दर्ज करने के पश्चात जनता का आभार जताते हुए कहा कि दोनों नगर पंचायत में कांग्रेस पार्टी के पक्ष में मतदान करने के लिए आप सभी जनता को कोटि कोटि प्रणाम।
