बीजापुर के युवा राज्य स्तर पर करेंगे जिले का प्रतिनिधित्व

बीजापुर- अति संवेदनशील क्षेत्र के युवाओ ने अपनी प्रतिभा दिखा कर महाविद्यालय के साथ साथ में जिले का भी नाम रोशन करेंगे इन दिनों प्रदेश में युवा महोत्सव का कार्यक्रम सभी जिले के खंड स्तर में संपन्न होने के बाद जिले स्तर में संपन्न किया गया जिसके बाद संभाग स्तर में मैं भी युवा महोत्सव का कार्यक्रम सफल पूर्वक संपन्न होने के बाद जुगराज जी स्तर में भी युवा महोत्सव का कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है । जिसमें विद्यालय के छात्र छात्राओं ने बढ़-चढ़कर भाग ले कर प्रतिभाओं को निखार रहे हैं ।

युवा महोत्सव 2021 जगदलपुर में हुए संभाग स्तरीय खेल में बीजापुर जिले के दल में से महाविद्यालय बीजापुर शहीद वेंकट राव के सौरभ दुबे प्रश्नमंच में प्रथम , योगेश बास्के निबंध में प्रथम और अरुण विश्वकर्मा हारमोनियम वादन में तृतीय , देवेंद्र मरकाम चित्रकला में तृतीय , बांसुरी वादन में कैलाश पटेल तृतीय स्थान, सांस्कृतिक नृत्य दल में विक्की वट्टी ने तृतीय स्थान प्राप्त करके बीजापुर जिले का नाम रोशन किया है । करीब 165 सदस्यीय दल संभाग स्तरीय प्रतियोगिता में भाग लिए थे । इनमे से प्रथम स्थान प्राप्त किए प्रतियोगियों को राज्य स्तरीय युवा महोत्सव में बस्तर संभाग का प्रतिनिधित्व करेंगे । बौद्धिक स्पर्धा में बीजापुर जिला अव्वल स्थान पर रहा है । 12 से 14 जनवरी 2०२२ तक रायपुर में युवा महोत्सव राज्य स्तरीय कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *