बस्तर में अमन-चैन के लिए गिरजाघरों में हुई प्राथना, सोल्लास मनाया जा रहा क्रिसमस

बीजापुर :- जिले में क्रिसमस पर्व सोल्लास पूर्वक मनाया जा रहा है। मध्य रात्रि प्रभु यीशु के आगमन की खुशी में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए गए । मसीही समाज द्वारा यीशु के आगमन पर कैरोल सिंगिग एवं प्रार्थनाएं की गई। इस दौरान नक्सल हिंसा से जूझ रहे बस्तर में अमन-चैन के लिए विशेष प्रार्थना भी हुई।

जिले के अलग अलग हिस्सों में स्थित चर्च को सजाया गया।
चर्च में क्रिसमस से संबंधित बच्चो के सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया, जिसमें गीत, , नृत्य प्रस्तुत किए गये। पास्टर द्वारा प्रभु का संदेश बताया गया, प्राथनाएं, गीत, मिस्सा पूजन संपन्न किया गया। यीशु के जन्म अवसर पर केक काटा गया तथा सांता क्लाज ने बच्चो को चाकलेट, मिठाई बांटी।

इसके पहले क्रिसमस के तीन दिवसीय कार्यक्रम के तहत क्रिसमस कैरलस हुआ, जिसमें महिला पुरूषों ने वाद्ययंत्र बजाते हुए क्रिसमस गीत गाए तथा प्रत्येक मसीह घरों में जाकर प्रभु यीशु के जन्म उत्सव से संबंधित गीतों और बाइबिल वचनों के माध्यम से संदेश दिया और प्रार्थनाएं की। आज सुबह चर्च में सुबह अराधना, भक्ति गीत, विशेष प्रार्थना शुरू हुई। पास्टर द्वारा क्रिसमस संदेश, प्रभु यीशु के वचनो का वाचन किया जाएगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *