ज़िले को विक्रम शाह मंडावी की सौग़ात, चार करोड़ दो लाख रुपए की लागत से निर्मित होने वाले पब्लिक लाइब्रेरी भवन का किया भूमि पूजन
जिले के युवा देश-प्रदेश के प्रतिष्ठित प्रतियोगिता परीक्षाओं की कर सकेंगे तैयारी

बीजापुर :- 25 दिसंबर 2021 को यादगार बनाते हुए बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं बीजापुर के विधायक विक्रम शाह मंडावी ने जिले वासियों को एक बड़ी सौग़ात देते हुए चार करोड़ दो लाख सड़सठ रुपए की लागत से बनने वाले पब्लिक लाइब्रेरी बिल्डिंग का भूमि पूजन किया। इस लाइब्रेरी के बनने से जिले के युवा देश व प्रदेश में आयोजित होने वाले प्रतिष्ठित परीक्षाओं की बेहतर तैयारी कर सकेंगे, यह भवन सर्व-सुविधा युक्त व हाई-टेक होगा जहां चौबीसों घण्टे पढ़ने की सभी अत्याधुनिक सुविधाएँ होंगी।
भवन के भूमि पूजन के पश्चात विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि “ जिले के युवाओं की लम्बे समय से माँग थी कि ज़िले में एक सर्व-सुविधायुक्त लाइब्रेरी हो जहां संघ लोक सेवा आयोग, राज्य लोक सेवा आयोग, नीट, इंजीनियरिंग, बैंकिंग, रेल्वे एवं व्यापम द्वारा आयोजित परीक्षाओं की तैयारी करने में मदद होगी। ज़िले के युवाओं को अन्य शहरों में जाकर पढ़ाई करने में हो रही अतिरिक्त खर्चे और परेशानियों से भी छुटकारा मिलेगा।”
इस दौरान ज़िला पंचायत अध्यक्ष शंकर कुड़ियम, ज़िला पंचायत बीजापुर के उपाध्यक्ष कमलेश कारम, छत्तीसगढ़ कृषक कल्याण समिति के सदस्य एवं ज़िला पंचायत सदस्य बसंत ताटी, बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण की सदस्य एवं ज़िला पंचायत सदस्य नीना रवतिया उद्दे, ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के अध्यक्ष लालू राठौर, ज़िला कांग्रेस कमेटी के प्रवक्ता ज्योति कुमार, प्रवीण उद्दे, ज़िला कांग्रेस कमेटी बीजापुर के मीडिया प्रभारी राजेश जैन के अलावा बीजापुर के नागरिक बड़ी संख्या में उपस्थित थे।
