भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के 100वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में सीपीआई जिला कमेटी बीजापुर ने हर्षोल्लास के साथ मनाया स्थापना दिवस
बीजापुर :- दिनाँक 26/12/2024 को सीपीआई जिला कमेटी बीजापुर ने पार्टी के 99 वर्ष पूर्ण कर 100 वें वर्ष में प्रवेश करने के उपलक्ष्य में बीजापुर जिले में सीपीआई नेताओं और कार्यकर्ताओं ने हर्षोल्लास के साथ स्थापना दिवस मनाया।

सीपीआई नेताओं ने बारी बारी से देश में सीपीआई के योगदान और भूमिका पर प्रकाश डाला।
सीपीआई के जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि।
भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी का इतिहास इस देश में बहुत बढ़ा है पार्टी देश की आज़ादी के पहले से लेकर आज पर्यंत तक देश के मज़दूर, किसान, दलित, आदिवासी, शोषित, वंचित पिछड़ों को उनके हक अधिकार को दिलाने की लड़ाई लड़ते आ रही है। देश को आज़ादी दिलाने में सीपीआई के नेताओं ने अहम भूमिका निभाई, इतिहास गवा है। सीपीआई हमेशा शोषित, वंचित पिछड़ों को लेकर चिंतित रहती है।
वहीं उन्होने बस्तर के हालात पर प्रकाश डालते हुए कहा कि। बस्तर एक आदिवासी बहुल क्षेत्र है इनके लिए अलगसे इनके विकाश के लिए कानून बने हैं किंतु भाजपा कांग्रेस के पूंजीवादी परस्त सरकारें इनके अधिकारों को कुचल कर इनके सारे संसाधनों को पूंजीपतियों के हवाले करना चाहते हैं। पर जब तक सीपीआई इस देश में और छत्तीसगढ़ बस्तर में क़ायम है इनके मंसूबे कभी पूरे नही होंगे।
वर्तमान में बस्तर के हालात बद से बत्तर हैं यहां के आदिवासि मूलवासियों को उनके हक दिलाने और जल जंगल ज़मीन को बचाने के लिए सीपीआई को संघर्ष तेज़ करना पड़ेगा। यह सभी आदि वक्तव्य सीपीआई जिला सचिव कमलेश झाड़ी ने कहा।
इस दौरान सीपीआई के, कोवाराम हेमला, राजू तेलम, जेम्स कुड़ियां,इसेंटाराव, संजय झाड़ी, आयतू, मांगू, राजेश, चमरूराम, सुरेश आदि कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।
