बड़ी खबर – सीआरपीएफ के जवान ने अपने ही साथी को मारी गोली, आत्म हत्या करने के उद्देश्य से खुद पर भी चलाया गोली, एक जवान की मौत

वेंकटापुरम(तेलंगाना) :- बीजापुर जिले की सीमा से लगे तेलंगाना राज्य के मुलगू जिले के वेंकटापुरम स्थित सीआरपीएफ 39 बटालियन के जवान ने साथी जवान को गोली मारने के बाद खुद पर भी गोली चलाकर आत्महत्या करने का प्रयास किया, इस घटना में आरोपी जवान गम्भीर रूप से घायल बताया जा रहा है ।

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार मुलगू जिले के वेंकटापुरम में स्थित सीआरपीएफ 39 बटालियन के हेड कांस्टेबल स्टीफन ने रविवार 26 दिसम्बर को सुबह 8.30 बजे साथी जवान उमेश चन्द्र को सर्विस रायफल से गोली मारने के बाद आत्म हत्या करने के उद्देश्य से खुद पर भी गोली चलाया । इस घटना में जवान उमेश चन्द्र की मौत हो गई है, वही आरोपी जवान स्टीफन गम्भीर बताया जा रहा है, जिसे उपचार के लिए वेंकटापुरम अस्पताल पहुंचाया गया है, जहां आरोपी जवान की स्थिति गम्भीर बताई जा रही है । घटना के बाद मुलगू पुलिस मामले की जांच में जुट गई है और घटना की बारीकी से छान बिन कर रही है, ताकि घटना के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *