बिहार विधानसभा के चुनाव में स्टार प्रचारक भावना बोहरा की एंट्री

पटना। बीजेपी की स्टार प्रचारक के रूप में छत्तीसगढ़ के कवर्धा जिला अंतर्गत पंडरिया की विधायक भावना बोहरा को भाजपा ने बिहार के सारण जिले के सोनपुर विधानसभा क्षेत्र में प्रचार की बागडोर सौंपी है। विदित हो कि सोनपुर में विश्वप्रसिद्ध मेला लगता है जो बाबा हरिहर नाथ मेले के रूप में प्रसिद्ध है इस क्षेत्र में ही गंगा और गंडक नदी का संगम भी है। विधायक भावना बोहरा सोनपुर क्षेत्र में पहुंच चुकी हैं और वहां प्रचार अभियान भी उन्होंने शुरू कर दिया है। भावना बोहरा ग्रामीणों के घर घर जाकर माता बहनों से मुलाकात कर रही हैं और बड़े बुजुर्गों से आशीर्वाद ले रही हैं। छत्तीसगढ़ की उत्कृष्ट वि धायक सुश्री बोहरा अपनी व्यवहारकुशलता के चलते वहां पार्टी प्रत्याशी के पक्ष में माहौल बनाने में कामयाबी हासिल कर रही हैं। भावना बोहरा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की सरकार द्वारा ग्रामीणों, किसानों, मजदूरों और महिलाओं के हित में शुरू की गईयोजनाओं की जानकारी लोगों को दे रही हैं। वहीं वे छत्तीसगढ़ में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में भाजपा सरकार द्वारा लिखी जा रही विकास की नई गाथा के बारे में भी वहां के लोगों को जानकारी देकर डबल इंजन की सरकार के फायदे आमजन को बता रही हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *