शराब के लिए पैसे नही देने पर लकड़ी के चिरान से मामी के सर पर किया वार, घायल जोगी की दो दिनों बाद हुई मौत, आरोपी पहुंचा सलाखों के पीछे

बीजापुर :- जिला मुख्यालय के नए बस स्टैंड के पीछे रहने वाले मोटू ने शराब के नशे में 14 दिसम्बर को अपनी मामी से पैसे मांगा, पैसा नही देने पर आरोपी ने गुस्से में आकर अपनी मामी के सर पर लकड़ी के चिरान से हमला कर दिया जिससे जोगी माड़वी बुरी तरह से घायल हो गई, हमला करने के बाद घबरा कर आरोपी वहां से भाग निकला । जिसेके बाद घरवालों ने घायल जोगी को तत्काल उपचार के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया गया जहां उपचार के बाद जोगी को डिस्चार्ज कर दिया गया । किंतु दो दिन बाद 17 दिसम्बर को जोगी माड़वी की अचानक मौत हो गई । इस घटना के सम्बंध में मृतिका के पति फगनू माड़वी ने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराया । मामला पंजीबद्ध कर कोतवाली पुलिस द्वारा मामले की जांच करते हुए आरोपी की तलाश में जुट गई ।

इस मामले में वरिष्ठ अधिकारियों के मार्ग दर्शन में कोतवाली से एक टीम गठित किया गया जो 25 दिसम्बर को सूचना के आधार पर नए बस स्टैंड के पीछे दबिश देकर आरोपी मोटू पोडियामी उम्र 21 वर्ष निवासी बोदेनार थाना कोडनार जिला बस्तर को हिरासत में लिया गया । कड़ी पूछ ताछ के बाद आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार करते हुए हमले में उपयोग किये गए लकड़ी के चिरान, कपड़े पुलिस को सौंप दिया । 25 दिसम्बर को कोतवाली में विधिवत मामला पंजीबद्ध करते हुए आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया जहां से जेल भेज दिया गया ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *