भाजपा से नपा अध्यक्ष पद के दावेदार श्याम जायसवाल ने अधिकृत प्रत्याशी तोरण साहू के समर्थन में लिया नाम वापस

दल्लीराजहरा। भाजपा की ओर से नगर पालिका दल्ली राजहरा के अध्यक्ष पद के सबसे मजबूत दावेदार रहे श्याम जायसवाल ने पार्टी के फैसले का सम्मान करते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया है।
टिकट का अंतिम फैसला तोरण साहू व श्याम जायसवाल के बीच ही होना लगभग तय था। पार्टी नेतृत्व के निर्देश पर श्याम जायसवाल ने अपना नामांकन भी दाखिल कर दिया था। शीर्ष नेतृत्व ने तोरण साहू के नाम पर अंतिम मुहर लगा दी।और तोरण साहू भाजपा के अधिकृत प्रत्याशी बनाये गए, जिसके बाद श्याम जायसवाल ने पार्टी के निर्देश का सम्मान करते हुए अपना नामांकन वापस ले लिया है। श्याम जायसवाल ने बताया कि भाजपा ने सभी दावेदारों के नाम से प्रमुखता से विचार किया व पार्टी की टिकट किसी भी एक दावेदार को ही मिलती है। हमारे शीर्ष नेतृत्व ने तोरण साहू के नाम पर भरोसा जताया है, इसलिए मेरा भी पूरा समर्थन तोरण साहू के साथ है। श्याम जायसवाल ने आगे कहा- भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू को नगर पालिका अध्यक्ष बनाने के लिए मै अपनी पूरी ताकत लगा दूंगा। संगठन द्वारा दिए सभी जिम्मेदारी को पूरी निष्ठा से निभाऊंगा मुझे पूरी उम्मीद है कि इस बार दल्लीराजहरा नगर पालिका अध्यक्ष पद पर हमारे भाजपा प्रत्याशी तोरण साहू विजयी होकर दल्ली राजहरा के विकास और जनता की सेवा के लिए समर्पित भाव से काम करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *