नगर पंचायत भैरमगढ़ के नवनिर्वाचित पार्षदों का शपथग्रहण एवं अध्यक्ष उपाध्यक्ष पद का निर्वाचन सम्पन्न,सुखमती माँझी अध्यक्ष और जागेंद्र देवांगन होंगे उपाध्यक्ष
भैरमगढ़ :- मंगलवार 4 जनवरीब2022 को नगर पंचायत भैरमगढ़ के प्रांगण में नव-निर्वाचित पार्षदों का शपथग्रहण और प्रथम सम्मेलन हुआ जिसमें नवनिर्वाचित सभी पंद्रह पार्षदों को पीठासीन अधिकारी ए॰ आर॰ राना ने शपथ दिलाया। जिसके बाद अध्यक्ष और उपाध्यक्ष हेतु नाम निर्देशन के पश्चात मतदान हुआ जिसमें कांग्रेस की सुखमती माँझी अध्यक्ष तो जागेंद्र देवांगन उपाध्यक्ष निर्वाचित हुए चुनाव परिणाम घोषित होने के बाद कांग्रेस नेताओं ने एक दूसरे को बधाई दी। नवनिर्वाचित अध्यक्ष, उपाध्यक, पार्षदगण एवं सभी भैरमगढ़ नगरवासियों को बधाई एवं शुभ-कामनाएँ देते हुए बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के उपाध्यक्ष एवं बीजापुर विधायक विक्रम शाह मंडावी ने कहा कि “कांग्रेस पार्टी को मतदाताओं का पूर्ण विश्वास मिला है चुनाव के दौरान नगरवासियों से जो वादे किए थे उन वादों को सभी मिलकर ज़रूर पूरा करेंगे आगे उन्होंने कहा की प्रदेश की कांग्रेस पार्टी की सरकार भूपेश बघेल की सरकार और कवासी लखमा की सरकार पर मतदाताओं ने जो भरोसा किया है उस पर हमारे अध्यक्ष, उपाध्यक्ष एवं पार्षदगण ज़रूर खरा उतरेंगे । इस दौरान अजय सिंह, अवधेश गौतम, रुकमणी कर्मा, यशवर्धन राव, शंकर कुड़ियम, लालू राठौर, नीना रवतिया उद्दे, कमलेश कारम, वेणु गोपाल राव, पुरुषोत्तम सल्लूर, लच्छुराम मौर्य, दशरथ कुंजाम, सहदेव नेगी, सीताराम माँझी, ज्योति कुमार, मनोज अवलम, लवकुमार रायडू, विरेंद्र सिंह ठाकुर, मनधर नाग, अभिषेक सिंह, बाबू लाल राठी के अलावा बड़ी संख्या में भैरमगढ़ नगरवासी एवं कांग्रेस पार्टी के उपस्थित रहे।
