शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुरा में मनाया गया अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस

जगदलपुर :- प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष की राष्ट्रीय शहरी स्वास्थ्य मिशन अंतर्गत संचालित शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र धर्मपुरा में अंतर्राष्ट्रीय महिला दिवस मनाया गया इस आयोजन में इस क्षेत्र में कार्य करने वाली मितानिन आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं ए. एन. एम. स्टाफ नर्स महिला चिकित्सक शिक्षिकाएं एवं अन्य महिलाओं का पौधा लगे गमले के साथ स्वागत व सम्मान किया गया इस मौके पर वार्ड की पार्षद श्रीमती पूनम सिन्हा व श्रीमती बसंती समरथ मुख्य अतिथि के तौर पर उपस्थित रहे इस मौके पर संस्था प्रमुख डॉ, सुनील बेविन चाको, डॉ लक्ष्मी देवी ने सर्वप्रथम महिला पार्षदों का स्वागत किया उसके पश्चात महिला पार्षदों के द्वारा भी उपस्थित मितानिनों का स्वागत किया गया कुशाभाऊ ठाकरे वार्ड की पार्षद श्रीमती पूनम सिन्हा ने महिला दिवस की बधाई देते हुए कहा महिलाएं घर का कार्य तो करती ही है साथ-साथ महिलाओं को समाज कल्याण के कार्य में अधिक से अधिक भाग लेना चाहिए उन्होंने उदाहरण देते हुए महिला डॉक्टर स्टाफ नर्स और मितानिनों की तारीफ की और उनके कार्य को सराहा उन्होंने कहा महिलाएं आज बहुत सशक्त हो चुकी है महिलाओं को और अधिक सामाजिक राजनीतिक और सेवा के कार्यों में भाग लेना चाहिए इस मौके पर वार्ड पार्षद संस्था के स्टाफ, सुपरवाइजर शिक्षक, अंगनबड़ी कार्यकर्ता, मितानिन ऑन के साथ-साथ अधिक संख्या में वार्ड की महिलाएं शामिल हुई

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *