स्पोर्ट्स अकेडमी में आदिवासी छात्रों के साथ मारपीट करने वाले कोच पर प्रशासन करे तत्काल कार्यवाही – श्रीनिवास मुदलियार
बीजापुर :- जिला मुख्यालय में स्थित स्पोर्ट एकेडमी के पांच आदिवासी छात्रों के साथ कोच द्वारा मारपीट करना और आरोपियों के खिलाफ शिकायत के बावजूद भी एफआईआर दर्ज न होने से ऐसा प्रतीत होता है कि सरकार अपनी छवि बचाने के लिए प्रशासन के माध्यम से मामले को दबाने का प्रयास कर रही है। उक्त आरोप भाजपा के जिलाध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर लगया है ।
भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार का कहना है कि भाजपा की सरकार थी तब आदिवासी युवाओं को खेल के क्षेत्र में बढ़ावा देने के उद्देश्य के साथ पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने जिला मुख्यालय में आवासीय खेल परिसर की सौगात दिया था जिसे आज स्पोर्ट्स अकेडमी के नाम से जाना जाता है । इस अकेडमी में प्रशिक्षण ले रहे आदिवासी छात्रों ने निराश ना करते हुए विभिन्न खेलों में देश दुनिया मे विजय हासिल कर अपना लोहा मनवाया,और अपने जिले का नाम रोशन किया। किंतु वर्तमान सरकार आदिवासी खिलाड़ियों का अपमान और जानवरों की तरह मारपीट करने वाले शिक्षकों के साथ खड़ी दिख रही है,सदैव आदिवासी हितैषी होने की बात कांग्रेस सरकार करती है लेकिन आज अपनी बदनामी के डर से प्रशासन को आगे कर खिलाड़ियों के साथ हुई दरिंदगी को दबाने का प्रयास कर रही है।
जिलाध्यक्ष मुदलियार ने आगे कहा है स्पोर्ट्स अकेडमी में घटित घटना बहुत गंभीर है, इस पर अविलम्ब एफआईआर दर्ज हो साथ ही आरोपीयों को तत्काल संस्था से निकाले जाने का प्रशासन से मांग करती हैं। भाजपा हमेशा आदिवासी युवाओं को जोड़ने का कार्य करती आई है , लेकिन कांग्रेस की सरकार अब युवाओं के ऊपर कहर बरपाने वाले कोच के साथ खड़ी दिख रही है। कोई भी शिक्षक ऐसे मारपीट कैसे कर सकता है, आदिवासी खिलाड़ी आगे न बड़े सके यही सरकार और प्रशासन चाहती है । सरकार और प्रशासन स्पष्ट करे आरोपियों पर कार्यवाही होगी या नही, जब तक पीड़ित आदिवासी छात्रों को न्याय नही मिल जाता भारतीय जनता पार्टी आदिवासी युवाओं के साथ खड़ी है ।
