मजदूरों का पलायन और मानव तस्करी शासन प्रशासन की जानकारी के बिना सम्भव नही – महेश गागड़ा

मनरेगा के काम मशीनों से करा कर शासन प्रशासन भ्रस्टाचार को दे रहा है बढ़ावा

बीजापुर :- अटल सदन भाजपा कार्यालय में आयोजित पत्रवार्ता में पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने स्थानीय विधायक और प्रशासन पर गम्भीर आरोप लगाते हुए कहा कि स्थानीय विधायक और प्रशासन जिले में भ्रस्टाचार को बढ़ावा दे रही है, इस कारण आज मजदूर पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं, वहीं अन्य राज्यो के ठेकेदारों द्वारा जिले के मजदुरो को बंधक बना कर उनका शोषण कर रहे हैं । जानकारी के बावजूद किसी प्रकार की कार्यवाही नही करना कई सन्देह को जन्म देता है ।

पूर्व मंत्री महेश गागड़ा ने आगे कहा कि कुछ दिनों पूर्व तेलंगाना के कडपा जिले में चौदह मजदुरो को बंधक बनाया गया था, इस बात की जानकारी मिलते ही भाजपा की ओर से शिकायत किया गया । जिसके बाद पुलिस ने रेस्क्यू कर मजदुरो को वापस लाया गया , परन्तु मजदुरो ने अपनी शिकायत में बताया कि पुलिस की टीम पीड़ित परिवार के खर्चे से गई थी और वापस आने के बाद पैसा देने की बात कहा गया था, किंतु अब तक पैसा नही दिया गया और आरोपी ठेकेदार को बिना कार्यवाही के छोड़ दिया । मजदुरो द्वारा लिखित शिकायत के बाद भी किसी तरह की कार्यवाही नही किया गया । वही गागड़ा ने कहा कि मजदुरो का पलायन, मानव तश्करी शासन प्रशासन की जानकारी के बिना सम्भव नही है , इस मामले के सम्बंध में जब कलेक्टर और लेबर इंस्पेक्टर बात किया गया तो जानकारी नही होने की बात कही गई ।

गागड़ा ने कहा कि आज कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ताओं को काम दिया जा रहा है, और इन कार्यो को मजदुरो की बजाय मशीनों से कराया जा कर भ्रस्टाचार को बढ़ावा दिया जा रहा है । इस कारण मजदूर अन्य राज्यो में रोजगार की तलाश में पलायन करने के लिए मजबूर हो रहे हैं । जिले के मजदूर ट्रैक्टरों, पिकप और टैक्सियों से भर कर तेलंगाना जा रहे हैं, इस बात की जानकारी होने के बाद भी इन्हें रोकने का किसी तरह से प्रयास ना करना समझ से परे है । इस दौरान भाजपा जिला अध्यक्ष श्रीनिवास मुदलियार, संजय लुक्कड़ सहित भाजपा के पदाधिकारी और कार्यकर्ता उपस्थित रहे ।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *