देवी देवताओं को छोड़ ईसाई धर्म अपनाने वालों का माओवादियों ने किया विरोध, आदिवासियों को धर्म परिवर्तन कराने वाले पास्टरों पर कार्यवाही करने की दी चेतावनी

माओवादियों के मद्देड नेशनल पार्क एरिया कमेटी ने पर्चे फेंक आदिवासी संस्कृति को बनाये रखने सम्बन्धी फेंके पर्चे

भोपालपटनम :- माओवादियों के मद्देड नेशनलपार्क एरिया कमेटी ने भोपालपटनम क्षेत्र में पर्चा फेंक कर आदिवासी देवी देवताओं को छोड़ कर ईसाई धर्म को अपनाने वालों का विरोध किया है, साथ ही दर्जन भर से अधिक पास्टरों को धमकी भरे लहजे में कार्यवाही करने की चेतावनी भी दिया है ।

माओवादियों के द्वरा फेंके गए पर्चे में बस्तरिया आदिवासी, मूलनिवासी जनजाति पीढ़ी दर पीढ़ी जल जंगल जमीन और देवी देवताओं की पूजा करते आ रहे हैं । इन देवी देवताओं की मान्यताओं को समाप्त करने के लिए साम्राज्यवाद ईसाई धर्म को फैलाते हुए देवी देवताओं की मान्यता का विनास करने वालो का विरोध किया है । बीजापुर जिले में आज आदिवासी देवी देवताओं को छोड़ चर्च गिरजाघरों में जाने लगे हैं । वही माओवादी द्वारा फेंके गए पर्चे में दर्जन भर से अधिक पास्टरों को नामजद उल्लेख करते हुए ईसाई धर्म छोड़ कर वापस देवी देवताओं की पूजा पाठ करने के बातों को गया है , बात नही मानने पर कार्यवाही करने की चेतावनी भी दिया गया है

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *